इस गेट से होगी पार्किंग
ई-कार्डधारी अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट गणमान्य अतिथियों के वाहनों का प्रवेश एक्जीबिशन रोड स्थित गांधी मैदान के गेट संख्या-10 से होगा. संबंधित वाहन चालक गेट संख्या-10 के बाएं (पश्चिम) एवं दाएं (पूर्व) ओर निर्धारित पार्किंग स्थल में अपने वाहन खड़े करेंगे.
पीला कार्डधारी प्रेस एवं मीडिया कर्मियों के वाहनों का प्रवेश रिजर्व बैंक के सामने स्थित गांधी मैदान के गेट संख्या-09 से होगा. संबंधित वाहन चालक गेट संख्या-09 के समीप गांधी मैदान के अंदर निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करेंगे.
इस गेट से प्रवेश करेंगी महिलाएं
वहीं, महिलाओं का प्रवेश गांधी मैदान के गेट संख्या-12 एवं 13 से होगा. उनके बैठने की व्यवस्था गांधी मैदान के भीतर स्थित जनसाधारण दीर्घा में निर्धारित स्थान पर की गई है.
इस गेट से प्रवेश करेंगे स्टूडेंट
साइकिल एवं मोटरसाइकिल की पार्किंग व्यवस्था गांधी मैदान के बाहर, पूर्वी सड़क के एक फ्लैंक में उद्योग भवन के सामने सड़क किनारे की गई है. वहीं, विद्यार्थियों का प्रवेश गांधी मैदान के गेट संख्या- 2, 3 एवं 4 से होगा. उनके बैठने की व्यवस्था गांधी मैदान के अंदर जनसाधारण दीर्घा में निर्धारित स्थान पर की गई है.
आम नागरिकों का प्रवेश गांधी मैदान के गेट संख्या- 6 एवं 7 से होगा. उनके बैठने की व्यवस्था गांधी मैदान के भीतर निर्धारित स्थान पर की गई है. वहीं, गांधी मैदान का पश्चिमी गेट संख्या-1 (एसबीआई के सामने) राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित रहेगा.
इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
26 जनवरी को पसुबह 7 बजे से समारोह की समाप्ति तक फ्रेजर रोड में डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) तक के मार्ग में सुबह 7 बजे से समारोह की समाप्ति तक की अवधि के लिए सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. कोतवाली ‘टी’ से पुलिस लाईन तक (बुद्ध मार्ग में) पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते कार्यक्रम की समाप्ति तक आम यातायात के लिए बन्द रहेंगे. भोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग, बुद्धमार्ग होते हुए पुलिस लाईन तिराहा की ओर जा सकेंगे.
छज्जुबाग (SDO आवास) से जेपी गोलम्बर की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. बुद्ध मार्ग में छज्जुबाग मोड़ से SDO आवास के तरफ वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. इसके अलावा चिरैयाटाड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर नीचे से उत्तर, गोरिया टोली की तरफ मालवाहक वाहन का परिचालन नहीं होगा. जीपीओ गोलम्बर ऊपर या नीचे से मालवाहक वाहन का बुद्ध मार्ग में परिचालन नहीं होगा.
ये रास्ते रहेंगे बंद
आर ब्लॉक गोलम्बर ऊपर या नीचे से मालवाहक वाहनों का आयकर गोलम्बर की ओर परिचालन नहीं होगा. साथ ही बेली रोड में डुमरा चौकी से भट्टाचार्या चौराहा तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. पुलिस लाईन तिराहा से कोई भी व्यवसायिक वाहन पूरब गांधी मैदान की ओर तथा दक्षिण बुद्ध मार्ग में नहीं आयेगी, वहीं से पश्चिम अशोक राजपथ में डायवर्ट किया जाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.