Patna Science City Ticket Booking: क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर पटना घूमने वाले लोगों के लिए एक और डेस्टिनेशन मिल गया है. पटना का साइंस सिटी अब लोगों के लिए खोल दिया गया है. टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. न्यू ईयर के मौके पर भारी भीड़ करने की संभावना जताई गई.
क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर पटना घूमने वाले लोगों के लिए एक और डेस्टिनेशन मिल गया है. पूर्वी भारत का सबसे बड़ा और अनूठा साइंस सिटी अब लोगों के लिए खोल दिया गया है. यहां घूमने के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है. न्यू ईयर के मौके पर भारी भीड़ करने की संभावना जताई गई है.

पटना स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के प्रति बिहार सरकार की श्रद्धांजलि है. <br />राजेंद्र नगर स्थित मोइनुल हक स्टेडियम के पास करीब 20.5 एकड़ में बनी यह साइंस सिटी में आम लोगों के लिए ऑनलाइन ई-टिकट की सुविधा बहाल हो गई है. पटना साइंस सिटी के आधिकारिक वेबसाइट www.apjsciencecity.com पर जाकर टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि, कुछ यूजर ने बताया कि वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो रही है.

आपको बता दें कि पटना साइंस सिटी घूमने के लिए 5 से 12 वर्ष के बच्चों को मात्र ₹10 और 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों और वयस्कों के लिए टिकट दर ₹50 तय किया गया है. इसके साथ ही, स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स, दिव्यांग या वृद्धजन (70 वर्ष से ऊपर) के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है. इसके अलावा,<br />25 की संख्या से अधिक के संस्थागत दर्शकों के समूह का भी एंट्री फ्री रखा गया है. सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लोग घूम पाएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस साइंस सिटी में लोग अलग-अलग गैलरियों और उसमें अलग साइंस की चीजों से रूबरू हो सकते हैं. पहली गैलरी में हामोंनिक स्ट्रिंग्स, उडी जोइट्रोप, रिपल टैंक और लेविटेटिंग वाटर जैसे मजेदार प्रयोग दिखाए गए हैं. वहीं बेसिक साइंस गैलरी में डेसिमल सिस्टम, बाइनरी सिस्टम, गोल्डेन रेशियो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक विषयों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है.

साइंस सिटी में सिर्फ अलग-अलग गैलरियां ही नहीं बल्कि इसमें अत्याधुनिक और आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. परिसर का कुल निर्मित क्षेत्रफल 7725 वर्ग मीटर है और इसे भवन निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है. साइंस सिटी के एडिटोरियम में डॉ. कलाम की प्रतिमा, डिजिटल पैनल, म्यूरल और बच्चों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं.

इतना ही नहीं, यहां 500 सीटों वाला ऑडिटोरियम, 150 छात्रों और शिक्षकों के लिए डोरमेटरी, कैफेटेरिया, पार्किंग और 4डी थिएटर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी. यह बच्चों और युवाओं के लिए सीखने और विज्ञान को नजदीक से समझने का शानदार केंद्र बनेगी.

<br />डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी में विज्ञान से संबंधित रोचक और ज्ञानवर्धक फिल्में दिखाई जाएंगी. इसके अलावा, बाहर से आने वाले विद्यार्थियों और बच्चों के लिए रात्रि विश्राम के लिए एक डॉरमेट्री का भी निर्माण किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.