बिहार में ठंड़ बढ़ी हुई है. इसे देखते हुए डीएम ने कई जिलों में छुट्टी की तारीख बढ़ा दी है. इससे बच्चों और उनके माता-पिता के लिए बड़ी राहत मिली है.
मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड और न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट को देखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने एहतियाती कदम उठाते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत मुजफ्फरपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियां 5 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी. यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा आठ तक के सभी शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे. वहीं, आठवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच ही किया जाएगा, ताकि ठंड के अत्यधिक प्रभाव से छात्रों को बचाया जा सके.
समस्तीपुर
समस्तीपुर जिले में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान भी 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है. घने कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ गया है. सर्द मौसम का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है. इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. बढ़ती ठंड और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी रोशन कुशवाहा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है. यह आदेश 5 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा. हालांकि प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी.जिला प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है.
इसी तरह बिहार के रोहतास औऱ अन्य जिलों में भी बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के लिए कहा गया है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.