Patna Gold Silver Rate: पटना में नए साल के दूसरे हफ्ते सोना का दाम 137000 रूपये और चांदी 237750 रूपये प्रति किलो पहुंच गई है.जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह चांदी की कीमतों में 5000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, सोने की कीमतों में 2000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
सर्राफा एक्सपर्ट कहते हैं कि सोना और चांदी निवेशकों के सेफ इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन माना जाता है. जब-जब ग्लोबल स्थिति बिगड़ती है, तो लोग इसमें निवेश करने लगते हैं. मौजूदा स्थिति भी ऐसी ही है. इसलिए इसकी डिमांड बढ़ गई है. जानकर मानते हैं कि अगर वैश्विक राजनीतिक तनाव बना रहता है, तो सोना और चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
जानें किस रेट में हो रही है सोने-चांदी की बिक्री
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 135000 रूपये से बढ़कर 137000 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो इसकी कीमत 141110 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 127500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 104500 रूपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है.
चांदी में हुई भारी वृद्धि
पटना के ज्वेलरी बाजार में 1 किलो चांदी की बिक्री 232650 रूपये से बढ़कर 237750 रूपये प्रति किलो हो गई है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 244882 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह 1 किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 228000 रूपये से बढ़कर 233000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो इसकी कीमत 239990 रूपये हो जाती है.
जानें क्या है आभूषणों का एक्सचेंज रेट
वहीं, 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 125500 रूपये हो गया है. जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 101000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. वहीं, चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 226 रूपये प्रति ग्राम हो गया है. जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 191 रूपये प्रति ग्राम है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.