आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अभी दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है. मामूली उतार चढ़ाव लगा रहेगा. घने कोहरे का फिलहाल कोई पूर्वानुमान नहीं है.
गोपालगंज जिला सबसे गर्म
शनिवार को गोपालगंज जिले में मौसम गर्म रहा. आंकड़ों के अनुसार गोपालगंज में दिन का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह पूरे बिहार में सबसे अधिक रहा. यही वजह है कि यहां दिन में हल्की गर्मी का एहसास हुआ. राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो उत्तर बिहार के कई हिस्सों जैसे मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और किशनगंज में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है. इन जिलों में दिन का तापमान 22°C से 25°C तक बना रहा. कैमूर, पटना, बक्सर, औरंगाबाद, बेगूसराय सहित दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा. यहां का अधिकतम तापमान 23°C से लेकर 28°C तक बना रहा.
रात का तापमान 10°C से अधिक
शनिवार की रात बिहार के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया. हालांकि जीरादेई (सीवान) में पारा गिरकर 9.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. यह पूरे राज्य में सबसे कम रहा. दूसरी ओर पटना, गया, नालंदा और औरंगाबाद सहित कई जिलों में रात के तापमान में मामूली इजाफा देखने को मिला.
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं आगामी 24 घंटों में रात के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना जताई गई है.
कोहरे का क्या है अनुमान
आईएमडी के अनुसार, फिलहाल बिहार के किसी भी जिले के लिए घने कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि शनिवार को वाल्मिकीनगर में मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम दृश्यता घटकर करीब 500 मीटर रह गई.
मौसम जानकारों का कहना है कि राज्य में सर्द पछुआ हवाओं का प्रभाव बना हुआ है. इससे ठंड का एहसास बढ़ गया है. खासतौर पर सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं ज्यादा असर दिखा रही हैं. ऐसे में विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह जल्दी और देर रात बेवजह बाहर निकलने से बचें, ताकि ठंड और कोहरे के असर से सुरक्षित रहा जा सके.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
| पटना | 25 | 13.8 | 128 |
| मुजफ्फरपुर | 22.8 | 12.3 | 220 |
| गयाजी | 26.4 | 9.6 | 127 |
| पूर्णिया | 24.8 | 11.9 | 110 |
| भागलपुर | 24.6 | 10.6 | 85 |
नोट- ये आंकड़े शनिवार के हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.