आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट आगे भी जारी है. 11 जनवरी की सुबह तक मौसम का मिजाज ऐसा हो रहेगा. उसके बाद कुछ राहत मिलने के संकेत हैं. मकर संक्रांति के बाद इस जानलेवा ठंड से राहत मिल सकती है.
आज और कल, इन जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें तो पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर और सीवान तक उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों और दक्षिण पूर्वी बिहार के भागलपुर, जमुई सहित सभी 05 जिलों को मिलाकर कुल 24 जिलों में घने कोहरे के बीच कोल्ड डे रहने का अनुमान है. इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इसके अलावा पटना, गयाजी, भोजपुर, बक्सर, कैमूर सहित शेष सभी जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं है. हल्के कोहरे के बीच धूप निकलने की संभावना है. इसीलिए कोल्ड डे की स्थिति से राहत मिलेगी. लेकिन, सर्द पछुआ हवा की वजह से दिन और रात में कनकनी
बनी रहेगी.
मकर संक्रांति से राहत मिलने की उम्मीद
फिलहाल के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जनवरी से लोगों को काफी राहत मिल सकती है. कोहरे में कमी आएगी साथ ही कोल्ड डे से मुक्ति मिल सकती है. इस दिन पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में घना कोहरा रहेगा जबकि शेष सभी जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं है.
12 जनवरी को सिर्फ पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में घना कोहरा छाया रहेगा. शेष जिलों में कोई चेतावनी नहीं है.
13 जनवरी को सिर्फ पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, और किशनगंज में घना कोहरा जबकि बाकि जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं. इसके अलावा, 14 जनवरी को पूरे दिन में कहीं भी चेतावनी जारी है.
लगातार तीसरी रात का तापमान 4°C के पास
बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.1°C गयाजी में दर्ज हुआ. इसके बाद बिक्रमगंज भी रात का तापमान 4.8°C दर्ज हुआ. इसके अलावा, राजगीर में 5.1°C, 5.7°C डेहरी , अरवल का 5.6°C, छपरा में 5.7°C दर्ज हुआ. रात का तापमान 4.1°C से 9.6°C दर्ज हुआ. गयाजी में सबसे कम दृश्यता 50 कम रही
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
| पटना | 14.9 | 9.1 | 234 |
| मुजफ्फरपुर | 17 | 7.6 | 199 |
| गयाजी | 19.8 | 4.1 | 199 |
| पूर्णिया | 17.2 | 8.7 | 170 |
| भागलपुर | 18.8 | 7.8 | 125 |
नोट- ये आंकड़े गुरुवार के हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.