सुबह होते ही स्थिति और भी गंभीर नजर आई, हर तरफ सिर्फ कोहरा ही कोहरा दिखाई दिया. विजिबिलिटी नाममात्र रह गई है. दिन चढ़ने के साथ कोहरे की परत में थोड़ी कमी जरूर आती है, लेकिन सूरज के दर्शन नहीं होते हैं. इससे लोग पूरे दिन ठंड से परेशान रहते हैं. मौसम का यह रूप पिछले कई दिनों से देखने को मिल रहा है.
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिसंबर के बचे हुए सभी दिन ऐसे ही कोहरे की चादर में लिपटे रहने की संभावना है. साथ ही कोल्ड डे और शीतलहर के कारण लोगों को अभी और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
राहत मिलने की कोई संभावना नहीं
आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 29 दिसंबर की सुबह तक पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पश्चिम चंपारण, कैमूर, किशनगंज, जमुई, सहित पूरे बिहार में अत्यन्त घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. साथ ही सभी जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति भी बनी रहेगी. इसलिए पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
29 दिसंबर से 30 दिसंबर की सुबह तक भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल सहित उत्तर बिहार के भी सभी जिलों में घना कुहासा और शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पटना, गया, जमुई, बांका सहित 13 जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं किया गया है.
30 दिसंबर से 31 दिसंबर की सुबह तक पश्चिमी बिहार के जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे रहने का पूर्वानुमान है. शेष जिलों में थोड़ी राहत रहेगी.
पटना का दिन सबसे सर्द
पिछले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान 14.6°C से लेकर 24.1°C किशनगंज में दर्ज हुआ. शुक्रवार को सबसे सर्द दिन पटना का रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 14.6°C दर्ज हुआ. इसके अलावा, मुजफ्फरपुर में 15.2°C, जिरादेई और समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 15.4°C दर्ज हुआ. शेष जिलों का तापमान 16°C से ऊपर बना रहा.
10°C से भी कम रहा इन जिलों का तापमान
रात का सबसे कम तापमान 7.4°C सबौर और औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया. वाल्मीकिनगर, छपरा, डेहरी, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर और अगवानपुर न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
| पटना | 14.6 | 10 | 167 |
| मुजफ्फरपुर | 15.2 | 12.7 | 201 |
| गयाजी | 20.2 | 7.6 | 167 |
| पूर्णिया | 23.2 | 10.5 | 155 |
| भागलपुर | 21.4 | 7.4 | 125 |
नोट- ये आंकड़े शुक्रार के हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.