सिर्फ कुहासा ही नहीं, रात का तापमान भी लोगों को परेशान कर रहा है. लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे बना हुआ है. ठंड बढ़ने के कारण लोग अब शाम होते ही घरों में घुस जा रहे हैं. राजधानी के सड़कों पर जल्द ही सन्नाटा छा जाता है. बिहार मौसम सेवा केंद्र में अपने पूर्वानुमान में साफ कहा कि अभी इससे राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.
आज इन जिलों में रहेगा कोहरा
बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढी, गोपालगंज, सारण, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, बक्सर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, गया, नालन्दा, बेगुसराय, बांका और भागलपुर सहित 24 जिलों के भागों में रात और सुबह के समय मध्यम से घना स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है.
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तर-पश्चिमी हवा की रफ्तार धीमी पड़ने और रात के समय बादल वाले आसमान इसी कोहरे के बने रहने की मुख्य वजह है. अगर हवा की आर्द्रता बढ़ी तो आने वाले दिनों में कोहरा और घना हो सकता है.
कैमूर फिर सबसे ज्यादा ठंड जिला
इन दिनों बिहार का हर हिस्सा कड़ाके की ठंड के चपेट में है. पिछले कई दिनों से कैमूर जिले में सबसे अधिक ठंड देखी जा रही है. यहां का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को भी 6.6°C दर्ज किया गया. जंगली और पहाड़ी इलाकों की वजह से लगातार तापमान सबसे कम दर्ज हो रहा है.
इसके अलावा, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, भागलपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद सहित कुल 15 जिलों में रात का तापमान 10°C से 11.5°C के बीच दर्ज हुआ. वहीं, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, बांका सहित शेष सभी जिलों में रात का तापमान 6.6°C से 10°C के बीच दर्ज हुआ.
अब आगे क्या?
जारी पूर्वानुमान की मानें तो अगले 2 दिनों के दौरान गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, पटना, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, रोहतास, कैमूर जिलों के भागों में न्यूनतम तापमान 08-10°C और राज्य के अन्य जिलों में 10-14°C के बीच रहने की संभावना है. इसके साथ ही अधिकांश भागों में दिन के समय तापमान 24-28°C के बीच रहने की संभावना है. दिन में हल्की राहत मिलेगी, लेकिन सुबह-शाम की ठंड और ठिठुरन अभी जारी रहेगी.
पटना के इस इलाके की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित
आजकल पटना की हवा भी खराब हो चुकी है. बिरला इंस्टीट्यूट के आस पास की हवा में पटना में सबसे ज्यादा खराब है. यहां के एक्यूआई 340 दर्ज किया गया. दरअसल, इन जिलों में निर्माण कार्य खूब चल रहा है. इस वजह से हवा में प्रदूषण फैला हुआ है. हवा रेड जोन के दायरे में है. इसके अलावा, इको पार्क का एक्यूआई भी 223 और तारामंडल के पास 260 एक्यूआई दर्ज हुआ. इधर की हवा ऑरेंज जोन में है. दानापुर, मंगल तालाब और गांधी मैदान के पास का एक्यूआई 172,157 और 190 दर्ज हुआ. सभी येलो जोन में है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
| पटना | 24 | 9.2 | 340 |
| मुजफ्फरपुर | 22 | 9.6 | 207 |
| गयाजी | 24 | 9.1 | 238 |
| पूर्णिया | 27.8 | 10.8 | 100 |
| भागलपुर | 24.2 | 11.2 | 127 |
नोट- ये आंकड़े शुक्रवार के हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.