Nitish Kumar Vs Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन का माहौल उस वक्त गरमा गया जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हल्की नोकझोंक हुई. लेकिन, इस दौरान नीतीश कुमार ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को मुस्कुराते हुए बच्चा कहा और चुप-चाप बैठने की सलाह दी. तेजस्वी यादव ने सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और जमीनी हकीकत से दूर रहने का आरोप लगाया, वहीं नीतीश कुमार ने 2005 के बाद हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए विपक्ष से सवाल किया कि उन्होंने अब तक क्या किया.
विधानसभा में नीतीश कुमार और तेजस्वी के बीच इशारों-इशारों में खूब बातचीत हुई.
2005 से पहले क्या स्थिति थी: नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भाषण में वर्ष 2005 से पहले की स्थिति और उसके बाद हुए बदलावों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पहले शाम के बाद लोग घर से निकलने से डरते थे, जबकि अब कानून का राज स्थापित है. उन्होंने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को सरकार की उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि पहले जहां राज्य में छह मेडिकल कॉलेज थे, अब उनकी संख्या 12 हो चुकी है और 27 नए मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में औसतन 11,600 मरीजों के इलाज का दावा भी किया गया. पटना मेडिकल कॉलेज को 5400 बेड वाला अत्याधुनिक संस्थान बनाने की बात भी कही गई.
रोजगार, महिलाएं और विकास एजेंडा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए पहले 10 हजार रुपये की सहायता दी गई और आगे दो लाख रुपये तक की मदद की योजना है. सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने और कृषि पर विशेष ध्यान देने की बात भी उन्होंने कही. केंद्र सरकार के सहयोग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज से बिहार में कई विकास योजनाएं चल रही हैं. “सात निश्चय 3.0” के तहत 2025 से 2030 के बीच विकास की गति तेज करने का लक्ष्य रखा गया है।
आरोप-प्रत्यारोप का दौर
भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर विधायकों को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया. वहीं तेजस्वी यादव लगातार बीच में टोकते रहे. सदन में माहौल कई बार शोरगुल में बदल गया. कुल मिलाकर, बजट सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी ने सदन का तापमान बढ़ाए रखा.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.