Bihar Assembly Winter Session Live: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. इसकी कार्यवाही शुरू चुकी है. संयुक्त सदन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अभिभाषण दिया. वहीं, आज विधानसभा उपाध्यक्ष पद के …और पढ़ें
Bihar Assembly Winter Session Live: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू चुकी है. फिलहाल सभी सदस्य संयुक्त सदन में मौजूद हैं. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का सीएम नीतीश कुमार ने बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद रहे. संयुक्त सदन में राज्यपाल ने अभिभाषण दिया.
बता दें कि 1 दिसंबर को सत्र की शुरुआत हुई थी, पहले दिन 18वीं विधानसभा के सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई. सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव हुआ. जिसमें प्रेम कुमार निर्विरोध चुन लिए गए. आज सदन में विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया होगी. जिसके बाद 4 दिसंबर को निर्वाचन कराया जाएगा.
NDA का उपाध्यक्ष बनना तय
संख्याबल को देखते हुए यह निश्चित है कि विधानसभा उपाध्यक्ष भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का ही होगा. माना जा रहा है कि वर्तमान में प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव उपाध्यक्ष बन सकते हैं. बिहार चुनाव 2025 के बाद आयोजित हो रहा यह पहला विधानसभा सत्र है, जो 5 दिसंबर को समाप्त होगा.
Bihar और Jharkhand की ताजा खबरों को लेकर News18 पर लाइव अपडेट जारी है.
December 3, 202512:05 IST
राज्यपाल और सीएम ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया. प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर राजेंद्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया.
राज्यपाल के संबोधन के दौरान माइक का ऑडियो खराब
सेंट्रल हॉल में चल रहे राज्यपाल के संबोधन के दौरान माइक का ऑडियो खराब होने की घटना सामने आई. जिससे राज्यपाल को अपने भाषण में कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा. खराब ऑडियो की इस समस्या को लेकर राबड़ी देवी ने सवाल उठाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई.
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने नई सरकार और मुख्यमंत्री को दी बधाई, सभी से सहयोग की अपील
विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन में नई सरकार के गठन पर अपनी बधाई दी. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर विशेष बधाई दी. सभापति ने इस अवसर पर सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने और राज्य के विकास के लिए सहयोग बनाए रखें.
मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल, फिलहाल नहीं हैं किसी सदन के सदस्य
पंचायती राज मंत्री बनाए गए दीपक प्रकाश आज विधान परिषद की कार्यवाही में मौजूद हैं. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दीपक प्रकाश फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. वह सरकार में मंत्री पद पर हैं.
राबड़ी देवी विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष
विधान परिषद की कार्यवाही शुरू चुकी है. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष और अब्दुलबारी सिद्दीकी को विरोधी दल का मुख्य सचेतक मनोनयन किए जाने की सूचना दी.
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. सीएम नीतीश कुमार सदन पहुंच चुके हैं. सदन की कार्यवाही विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने शुरू किया. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत करने के लिए प्रेम कुमार मुख्य द्वार तक गए.
बिहार बीजेपी विधायक दल की बैठक आज
पटना में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इसमें बीएल संतोष और विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होने वाली इस बैठक को काफी अहम बताया जा रहा है. इस दौरान विधायकों को ट्रेनिंग दी जाएगी.
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है. इस सत्र के दौरान सरकार 8 दिसंबर को लगभग 11,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेगी. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बजट में मैया योजना को सबसे बड़ा आवंटन दिए जाने की संभावना है. यह सत्र राज्य के वित्तीय और नीतिगत फैसलों के लिए महत्वपूर्ण होगा.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर में होंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर के दौरे पर आएंगी. वह यहां ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगी. ओलचिकी लिपि का आविष्कार पंडित रघुनाथ मुरमू ने किया था. इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति के एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होने की संभावना है.
खगड़िया में अवैध मिनी बंदूक फैक्टरी का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार
बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस ने एक अवैध मिनी बंदूक फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. विशेष कार्य बल (एसटीएफ), जिला खुफिया इकाई (डीआईयू) और मुफस्सिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मथार बहियार क्षेत्र में झाड़ियों से घिरे इलाके में छापेमारी की. खगड़िया के एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी युवक पड़ोसी जिले मुंगेर के रहने वाले हैं. पुलिस ने मौके से चार तमंचे, एक कट्टा, 10 खाली मैगजीन और हथियार बनाने में उपयोग होने वाले कई अन्य उपकरण, जैसे ड्रिल मशीन, हेक्सॉ ब्लेड और बेस मशीनें बरामद की हैं. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.