Bihar Top News Live Update: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े IRCTC स्कैम केस में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. मोतिहारी में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ. छपरा में मंदिर से मुर्तियां चोरी हो गईं. पढ़ें बिहार के ताजा समाचार.
सीतामढ़ी में शख्स का कटा हुआ सिर मिला
सीतामढ़ी जिले में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मृतक फेकन पासवान का कटा हुआ सिर स्थानीय थाना पुलिस ने एनएच–22 पर फाइव माइल के पास एक केले के बगान से बरामद किया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर केले के पेड़ के पास जूट के बोरे में सिर के साथ मृतक द्वारा पहने गए दोनों पैरों के जूते भी मिले हैं. मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिर और जूते को किसी अन्य स्थान से लाकर यहां फेंका गया है. बरामद सिर को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि बीते 31 दिसंबर को बथनाहा के बैरहा बराही पंचायत के धर्मपुर गांव निवासी फेकन पासवान का धड़ एनएच–22 पर उपमन्यु पाठशाला के पास जूट के बोरे में बंद अवस्था में मिला था, जबकि सिर गायब था. इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने 1 जनवरी को करीब छह घंटे तक एनएच जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।.
- पटना में डॉक्टर सतीश कुमार का नाती 11वीं का छात्र 7 दिन से लापता
पटनाः मसौढ़ी थाना क्षेत्र के ब्राह्मऋषि कॉलोनी में रहने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सतीश कुमार का नाती, 11वीं कक्षा का छात्र किशु उर्फ रोहित कुमार बीते 7 दिनों से लापता है. छात्र के अचानक गायब होने से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. परिजनों ने मामले को अपहरण से जोड़कर देखा है. परिजनों के अनुसार किशु उर्फ रोहित कुमार, चिंटू शर्मा का पुत्र है और ननिहाल मसौढ़ी में रहकर पढ़ाई कर रहा था. 29 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी नानी से 150 रुपये लेकर कॉपी खरीदने के नाम पर घर से निकला था. इसके बाद वह ना तो कोचिंग पहुंचा और ना ही घर वापस लौटा. काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला, तब मसौढ़ी थाना में मामला दर्ज कराया गया.
About the Author

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.