Bihar Top News Live: बिहार कांग्रेस में हलचल मची गई है. 6 विधायकों को पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच राहुल गांधी ने दिल्ली में नेताओं की बैठक बुलाई. उधर, पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बम बनाने के मामले में आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया गया. नीट की तैयारी कर रही छात्रा के रेप केस में कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी. देखें बिहार के ताजा समाचार.
- गयाजी में चार शराब तस्कर गिरफ्तार
गयाजी जिले के शेरघाटी अनुमंडल अंतर्गत सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर वंदा मोड़ के पास चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में दो पिकअप वाहनों को रोका गया. तलाशी के दौरान वाहनों के तहखानों से 455.575 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. शराब इतनी चालाकी से छिपाई गई थी कि सामान्य जांच में पकड़ में नहीं आती. गिरफ्तार तस्करों की पहचान श्याम कुमार और रामू साव (कोडरमा, झारखंड) आकाश प्रसाद और विपुल कुमार (नवादा) के रूप में हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
- मोहम्मद फंटू बना आर्यन, लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में हंगामा
कटिहार में कोचिंग संचालक मोहम्मद फंटू द्वारा अपना नाम आर्यन सिंह बताकर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. एक छात्रा की शिकायत और कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद पूरे प्रकरण में मनिहारी थाना की एक महिला पुलिस पदाधिकारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है. आरोप है कि आवेदन देने पहुंची युवती को समझा-बुझाकर समझौते का दबाव बनाया गया था, हालांकि बाद में एसपी के हस्तक्षेप से केस दर्ज हुआ. इस बीच सांस्कृतिक संरक्षण परिषद ने पीड़िताओं के घर और थाने जाकर जांच के बाद जिलाधिकारी से मिलकर सीबीआई जांच की मांग की है. फिलहाल आरोपी फरार है.
- नीट छात्रा केस में आरोपी नहीं मिली जमानत
Neet छात्रा संवेदना की संदिग्ध मौत मामले से जुड़ा अपडेट सामने आया. हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन ने जमानत याचिका दायर की थी. कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया. प्रथम श्रेणी की न्यायिक दंडाधिकारी प्रियंका कुमारी ने मनीष रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने साफ शब्दों में मनीष रंजन को जमानत देने से इनकार कर दिया. जमानत याचिका पर दोनों पक्ष की दलील को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा यह मामला बेहद गंभीर है. फिलहाल मनीष रंजन जमानत को नहीं दी जा सकती है. मनीष रंजन को गिरफ्तार कर पटना पुलिस ने जेल भेज दिया. मनीष रंजन पर भी संवेदना के माता और पिता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मनीष रंजन पटना के केंद्रीय आदर्श करा बेउर जेल में बंद है.
About the Author

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.