Bihar Top News Live: छपरा में पुलिस ने 15 नाबालिग लड़कियों को बचाया. उन्हें आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकाने से लाया गया है. आरोप है कि दवाब बनाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था. उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जाएंगे. गया में टैक्स चोरी के मामले में रेडीमेड कपड़ा दुकानदार के खिलाफ एक्शन लिया गया. देखें बिहार के ताजा समाचार.
बिहार की बड़ी खबरें.
Bihar Top News Live: बिहार में आज की सभी बड़ी खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. छपरा में आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए 15 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया. शिकायत मिली थी कि इन लड़कियों से अनैतिक काम, देह व्यापार और शोषण कराया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. वहीं, नालंदा से खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर पहुंचेंगे. वे वेणुवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और आगामी मई माह में होने वाले मलमास मेले की तैयारियों का भी जायजा लेंगे. प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इधर. गया में वाणिज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रसिद्ध रेडीमेड प्रतिष्ठान अग्रवाल एंड संस पर टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है. जांच में सामने आया कि करीब तीन करोड़ रुपये के कपड़े की बिक्री के बावजूद टैक्स का भुगतान नहीं किया गया. विभाग के अनुसार सूद समेत करीब 50 लाख रुपये तक जुर्माना लग सकता है. प्रतिष्ठान की ओर से 20 लाख रुपये का चेक जमा कराया गया है. साथ ही गया के कई अन्य कारोबारियों को भी जांच के दायरे में चिन्हित किया गया है.
पूर्वी चंपारण में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा
About the Author
Mahesh Amrawanshiकहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें