Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के जमुई में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. मालगाड़ी के कई डिब्बे पुल से नीचे जा गिरे. भोजपुर में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या की गई. तो वहीं, मोतिहारी से नकली पेट्रोल-डीजल ब…और पढ़ें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: भारत नेपाल सीमा इलाके के रामगढ़वा थाना इलाके में नकली पेट्रोल और डीजल बनाने वाले बड़े सिंडिकेट को पुलिस ने पांच लोगों के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि नकली पेट्रोल और डीजल बनाने वाला एक सिंडिकेट रामगढ़वा थाना इलाके में सक्रिय है. 9600 लीटर नकली पेट्रोल डीजल को बरामद करते हुए 5 सिंडिकेट के सदस्य को गिरफ्तार किया. रक्सौल के रहने वाले शशि कुमार, भूवन कुमार हाकिब अंसारी, श्याम बाबू कुमार और महेश कुमार को भारी मात्रा में नकली डीजल पेट्रोल बनाने वाले केमिकल ड्रम के साथ-साथ कई सामग्री को भी जब्त किया है. तो वहीं, भोजपुर जिले में दहेज के लिए एक विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी. मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव से जुड़ा हुआ है. जहां की रहने वाली आरती कुमारी की शादी 2022 में बरौली के रहने वाले नीतीश कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसको दहेज के लिए दबाव बना रहे थे, जिसके बाद ससुराल वालों के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई. मृतक आरती कुमारी पटना जिले के मंदिर के रहने वाले प्रयाग पंडित की पुत्री बताई जा रही है.
December 28, 202508:14 IST
Aurangabad News: 24 पहले कुंभ में बिछड़े पिता जालंधर में मिले
24 साल पूर्व कुंभ मेले से लापता औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के भोपतपुर निवासी उस रामप्रसाद की जिसका उनके परिजनों ने सांकेतिक दाह संस्कार तक कर दिया था. उन्हें पंजाब के जालंधर से बरामद कर लिया गया है. जहां वह एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे. 2001 में रामप्रसाद कुंभ मेला स्नान करने गए थे जहां साथियों से बिछड़ने के बाद भटकते-भटकते,कई मुसीबतों को झेलते हुए फिलहाल जालंधर पहुंच गए थे. परिवार से उनके मिलन में महत्वपूर्ण भूमिका औरंगाबाद के एक ट्रक चालक ने निभाई जो ट्रक लेकर जालंधर के उस गांव गया हुआ था. जहां वृद्धाश्रम में रामप्रसाद रह रहे थे. पिता को लेकर ट्रेन से अपने गांव लौट रहे बेटे संतोष ने बताया कि 24 साल पूर्व खो चुके अपने पिता को पाकर वह तो खुश है ही पूरा परिवार इनका इंतजार कर रहा है.
Jamui News: जमुई में मालगाड़ी के कई डिब्बे पुल से नीचे गिरे, 19 डिब्बे बेपटरी हुए
जसीडीह रेलखंड के जमुई जिले के सिमुलतला से सटे टेलवा हॉल्ट के पास बरुआ नदी पुल पर देर रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. जहां जसीडीह से झाझा की ओर जा रही सीमेंट लदी मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई. हादसे में मालगाड़ी के कुल 19 डब्बे बेपटरी हो गए, जिनमें से 10 डब्बे सीधे पुल से नीचे गिर गए. घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है. हादसा आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत जसीडीह–झाझा मुख्य रेल मार्ग पर पुल संख्या 676 एवं पोल संख्या 344/18 के समीप हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेल पुलिस, आरपीएफ और रेलवे के तकनीकी कर्मी तत्काल पहुंच गए. आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
Purnia News: पूर्णिया में 8 डिग्री पर पहुंचा पारा, ठंड ने बढ़ाई परेशानी
पूर्णिया में पिछले एक सप्ताह से कडाके की ठंड पड़ रही है. तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया. कडाके की ठंड कनकनी से आम जनजीवन परेशान है. दो दिनों से सूर्य भगवान के दर्शन भी नहीं हो रहे हैं. ऐसे में लोग दिनभर अलाव के सहारे ठंड को कम करने का प्रयास कर रहे हैं. खासकर जो कामकाजी लोग हैं उन्हें इस ठंड में काफी परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है. लोग किसी तरह पूरा कूड़ा करकट चुनकर अलाव जलाकर आग ताप रहे हैं. वहीं, नगर निगम का दावा है कि शहर है कि कई चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की गई है. हालांकि, समुचित व्यवस्था नहीं होने से इस कड़ाके की ठंड में लोगों की परेशानी बढ़ी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.