Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद से बुलडोजर एक्शन चालू है. लेकिन इस पर अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने सरकार पर निशाना साधा. यहां पढ़े…और पढ़ें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रविवार शाम बेगूसराय पहुंचे. जहां लोहियानगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित गरीब परिवारों से मुलाकात कर उन्होंने प्रशासन पर सीधा हमला बोला. पप्पू यादव लोहियानगर की उस झोपड़पट्टी पहुंचे जहां हाल ही में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सैकड़ों गरीबों के घर ढहा दिए गए थे. उन्होंने पीड़ित महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया. जहां पीड़ितों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि यह कार्रवाई क्रूर और अमानवीय है. बिना महिला पुलिस के महिलाओं और बच्चों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगाया. साथ ही घटना की तुलना जलियांवाला बाग से की है. अरवल जिला मुख्यालय के साउथ बिहार पावर सप्लाई के अंतर्गत निगम के कैशियर को करोड़पति बनने का ख्वाब अधूरा रह गया. 1 वर्ष में लगभग 25 लाख रुपए का गबन की जाने का मामला तब सामने आया जब विभाग के द्वारा ऑडिट करने के लिए अधिकारी पहुंचे. बता दें कि, बिजली बिल, अन्य राजस्व की राशि में छेड़छाड़ करते हुए यह रकम अपने नाम कर लिया. मामले में जूनियर अकाउंट कम कैशियर सीत कुमार को आरोपी बनाते हुए नगर थाने में प्राथमिक की दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया. मामले का खुलासा तब हुआ जब विभाग की आंतरिक जांच हेड कैंसियर सीत कुमार के विभिन्न क्षेत्रीय राजस्व संग्रह करता से प्राप्त धनराशि की विभाग के अधिकारियों ने जांच सुनिश्चित की.
December 8, 202508:11 IST
Bhagalpur News: सड़क हादसे में एक की मौत, 2 गंभीर घायल
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदनपुर बाबा चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान देवधा गांव के रहने वाले रौशन कुमार दास के रूप में हुई. जबकि घायल आर्यन कुमार और काजू कुमार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर गांव से शादी में शामिल होने जा रहे थे. बाबा चौक के पास कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बाइक की टक्कर हो गई. सुल्तानगंज थाना की पुलि मौक़े पर पहुंची घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.
Bihar Jharkhand News Today LIVE: सीतामढ़ी में बने बांध पर 262 करोड़ खर्च करेगी सरकार
सीतामढ़ी जिले में बागमती नदी पर बनाए गए तटबंध पर सरकार 262 करोड़ की राशि खर्च कर रही है. बाढ़ से बचाव के लिए इस राशि से तटबंध को और ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं तटबंध का पक्कीकरण और चौड़ीकरण की योजना है ताकि तटबंध का इस्तेमाल बेहतर आगवमन के लिहाज से किया जा सके. मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी आगवन के दौरान इस योजना की शुरुआत की थी ज्यादा जानकारी दे रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.