Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के औरंगाबाद में एक कबाड़ कारोबारी की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई. परिजनों ने मकान मालिक पर धक्का देकर जान से मारने का आरोप लगाया. उधर, बेगूसराय पुलिस ने नकली शराब की फैक्ट्री…और पढ़ें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के औरंगाबाद में सीढ़ी से गिरकर एक कबाड़ व्यवसायी की मौत हो गई. घटना दाउदनगर के भखरुआ मोड़ स्थित कबाड़ दुकान की है. मृतक की पहचान रोहतास जिले के मलवार निवासी रमाशंकर सोनी के रूप में की गई. वह दाउदनगर में कबाड़ की दुकान चलाता था. मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर छत से फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि मकान मालिक से बहस हुई थी जिसके बाद उसने धक्का देकर इन्हें गिरा दिया. दूसरी खबर बेगूसराय से है. पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब के साथ उसे बनाने में प्रयुक्त केमिकल और स्प्रिट बरामद किया. साथ ही साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. मामला बखरी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को यह बड़ी कामयाबी बागवान गांव के वार्ड नंबर–4 के समीप बहियार से मिली है.
Begusarai News: ससुराल में दामाद की दबंगई, कट्टा लहराने पर उठा ले गई पुलिस
बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने का सनसनीखेज मामला सामने आया. बदिया गांव स्थित ससुराल में दामाद द्वारा दो देशी कट्टे लहराते हुए फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. वीडियो के सामने आते ही बखरी थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद को ससुराल से गिरफ्तार कर उसे सरकारी ससुराल यानी जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान डिक्सन यादव, पिता मंटून यादव, निवासी भिखारी घाट, अलौली थाना क्षेत्र के रूप में की गई है. बताया गया कि आरोपी ससुराल में रहकर खुलेआम अवैध हथियारों के साथ फायरिंग कर रहा था और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन गया.
Motihari News: पूर्वी चंपारण में ठंड से ठिठुर रहे लोग, प्रशासन ने नहीं की अलाव की व्यवस्था
पूर्वी चंपारण में भी शीतलहर का कहर जारी है. कुहासे और तापमान में हुई गिरावट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने का जुगाड़ लगा रहे हैं. जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा भी अलाव की समुचित व्यवस्था कई जगहों पर नहीं दिख रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं और नगर निगम और जिला प्रशासन पर ठंड को लेकर किसी तरह की कोई अलाव की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं. कुहासे के कारण विजिबिलिटी कम होती दिख रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.