पठानकोट में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार सुबह से ही जिला में घने बादल छाए और दोपहर 12 बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसके बाद तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक घुल गई। जिसके बाद दिन का पारा 29 डिग्री से नीचे आकर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, रात के तापमान में भी हल्की गिरावट हुई। मौसम विभाग ने पठानकोट और आसपास के इलाकों में अगले 4 दिन तक मौसम इसी प्रकार रहने की संभावना जताई है। 30 डिग्री तक पहुंच गया था तापमान
बता दें, जिला में पिछले कई दिनों से खिल रही धूप के कारण मौसम गर्म हो चला था। अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार हो गया था। लेकिन, रविवार तड़के से छाए बादल और दोपहर को हुई बरसात से मौसम एक बार फिर से सुहाना हो गया है। जिला के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। 4 दिन में एक्टिव होंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम और बदल सकता है। अगले 4 दिनों के दौरान 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते जिले में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के ऊपर ऊपरी स्तर पर तेज हवाओं का असर बना हुआ है और पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसके कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। विभाग का कहना है कि 17 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे कई जगहों पर बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद के दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.