जालंधर के पासपोर्ट दफ्तर जालंधर 17 दिसंबर को सभी श्रेणियों के लंबित पासपोर्ट आवेदनों के निपटारे के लिए पासपोर्ट अदालत का आयोजन करने जा रहा है। यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यश पाल ने दी। उन्होंने बताया कि यह अदालत क्षेत्रीय पासपोर्ट दफतर S.C
अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि 31 अक्टूबर 2025 या इससे पहले जमा किए गए उन सभी आवेदनों का निपटारा किया जाएगा। जिनकी फाइलें किसी कारणवश लंबित रह गई थीं। उन्होंने 31 अक्टूबर या उससे पहले आवेदन करने वाले सभी आवेदकों से अपील की कि वे 17 दिसंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जरूरी दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट कार्यालय में पहुंचकर अपनी लंबित फाइलों का समाधान करवाएं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए किसी भी संस्था या बिचौलिए को अधिकृत नहीं किया है। आम जनता से अपील की गई कि वे पासपोर्ट आवेदन केवल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in से ही करें और किसी एजेंट या बिचौलिए के झांसे में न आएं। किसी भी जानकारी के लिए आवेदक सीधे पासपोर्ट दफ्तर से संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.