जोधपुर से मुंबई, बैंगलोर और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों ने एयरलाइन काउंटर पर रिफंड और री-शेड्यूलिंग को लेकर जमकर नाराजगी जताई। कई यात्री सुबह से एयरपोर्ट पर फंसे रहे, जिससे हंगामे जैसी स्थिति बन गई। यात्रियों का कहना था कि उड़ान रद्द होने की सूचना अंतिम समय पर दी गई, जिससे उनकी आगे की सभी योजनाएं बाधित हो गईं। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों और रिफंड का आश्वासन दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: हवाई उड़ानें रद्द होने पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का कदम, दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
एक यात्री ने बताया कि वह बालोतरा से पिछले तीन दिन से एयरपोर्ट आ रहे हैं और यहां आने के बाद उन्हें पता चलता है कि आज भी उनकी फ्लाइट नहीं उड़ रही। इंडिगो के स्टाफ को भी पता नहीं है कि फ्लाइट की क्या स्थिति है? ये लोग रिफंड के लिए बोल रहे हैं लेकिन मैं रिफंड का क्या करूं मुझे प्रतिदिन नुकसान हो रहा है।
एक अन्य यात्री ने बताया कि ट्रेन और बस फुल हैं। फ्लाइट मिल नहीं रही, अब मैं कैसे जाऊं। मैं जैसलमेर से आया हूं और यहां आने पर जवाब मिल रहा है कि फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.