पूर्णिया में मकर सक्रांति को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की ओर से मंगलवार को पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें सांसद पप्पू यादव भी सिंगर के साथ गीत गुनगुनाते दिखे। सोशल मीडिया पर सांसद के गुनगुनाने का वी
मंच से सिंगर 90 के दशक में रिलीज हुई एक्टर अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म दिलवाले का फेमस सॉन्ग ‘जीता था जिसके लिए’ गा रहा था। पप्पू यादव ऑडियंस में माइक लेकर बैठे थे। उन्होंने भी सिंगर के साथ गुनगुनाना शुरू कर दिया।
सांसद पप्पू यादव की ओर से शहर के झील टोला फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में फेमस लोक गायिका अनुपमा यादव, उभरते गायक नवनीत सिंह और बिक्की बाबा शामिल हुए।
कार्यक्रम में सांसद पप्पू यादव ने गुनगुनाई गीत।
सांसद का अंदाज देख लोग क्लैपिंग करने लगें
सिंगर्स के एक से बढ़कर एक गानों ने ऐसा समां बांधा कि न सिर्फ दर्शक दीर्घा में बैठे लोग बल्कि खुद सांसद पप्पू यादव भी सुर से सुर मिलाने को मजबूर हो गए। माइक लेकर गुनगुनाते नजर आए। सांसद का अंदाज देख लोगों ने क्लैपिंग और हूटिंग शुरू कर दी।
कार्यक्रम में दर्शकों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि कुछ ही मिनटों में कुर्सियां भर गईं। बैठने की जगह कम पर गई। चूड़ा-दही के भोज के बाद लोग खड़े होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे। कार्यक्रम देर शाम तक चला। कार्यक्रम को लेकर इलाके में दिन भर लोगों की भारी चहलकदमी रही। इलाकों में उत्सवी माहौल रहा।

लोकगायिका से मिलते सांसद पप्पू यादव>
सिंगर्स ने कहा, ये लम्हा याद रहेगा
फेमस लोक गायिका अनुपमा यादव, उभरते गायक नवनीत सिंह और बिक्की बाबा के एक से बढ़कर एक गाने और डांसर माही और मनीषा ने मंच पर आते ही समां बांध दिया। हर परफॉर्मेंस पर तालियों की गड़गड़ाहट होती रही।
इसे देखकर बॉलीवुड सिंगर्स ने कहा सांसद जितने प्यारे हैं, उतनी ही प्यारी यहां की जनता है। पूर्णिया से मिले प्यार को कभी नहीं भूल सकेंगे और न कभी भूलना चाहते। ये लम्हा याद रहेगा।
इन कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और लोकगीतों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर शाम तक झूमते रहे। सांसद पप्पू यादव ने सभी कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी खुलकर सराहना की। सामूहिक भोज में हजारों लोग शामिल हुए। पारंपरिक व्यंजनों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी खुलकर आनंद लिया।

सांसद ने जिले वासियों को चूड़ा दही की पार्टी दी।
सांसद ने आभार प्रकट किया
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेल-जोल और एकता को मजबूती मिलती है।
आगे उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के इस पर्व को यादगार बनाने के लिए लोक कलाकार अनुपमा यादव, नवनीत सिंह, बिक्की बाबा और सभी सहयोगी कलाकारों का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। आप सभी ने हमारे आमंत्रण को स्वीकार कर अपनी प्रतिभा से इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। ये पूर्णिया वासियों के लिए एक सुखद और गौरवान्वित करने वाला पल रहा।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर समेत राजद कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.