राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं की शुचिता भंग करने वाले नेटवर्क के खिलाफ एसओजी की कार्रवाई लगातार तेज है। एसओजी की टीम ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा–2020 का पेपर चोरी करने वाले आरोपी खिलान सिंह उर्फ केडी डॉन को भोपाल से गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक, एसओजी, विशाल बंसल ने बताया कि 13 नवंबर 2022 को आयोजित परीक्षा के मुख्य आरोपी और 50 हजार के ईनामी जबरा राम जाट से पूछताछ में यह बड़ी कड़ी सामने आई। उसी के आधार पर पेपर लीक के मूल स्रोत तक पहुंचते हुए एसओजी ने केडी डॉन को पकड़ा।
प्रिंटिंग प्रेस से चोरी हुआ था गोपनीय पेपर
गिरफ्तार आरोपी खिलान सिंह भोपाल की रूचि प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा था, जहां वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर छापा गया था। वह बेल कंपनी में बाइंडिंग का काम करता था और वहीं कार्यरत कुछ कर्मचारियों की मदद से उसने परीक्षा की दोनों पारियों के गोपनीय प्रश्नपत्र चुराए।
यह भी पढें- हनुमानगढ़ में बवाल: किसानों ने 16 गाड़ियां फूंकीं, लाठीचार्ज-आंसू गैस से मचा हड़कंप; कांग्रेस विधायक घायल
23 लाख में बेचा गया पेपर
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह पेपर मुख्य सरगना जबरा राम जाट को 23 लाख रुपये में बेचा था। यह राशि उसे नगद और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से किस्तों में मिली। लगातार ट्रैकिंग और प्रयासों के बाद एसओजी की विशेष टीम ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।
अन्य कार्मिकों पर भी गिर सकती है गाज
पूछताछ में केडी डॉन ने प्रिंटिंग प्रेस के कुछ अन्य कर्मचारियों के नाम भी बताए हैं। एसओजी अब उन सभी संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। प्रेस के अन्य कार्मिकों की तलाश जारी, खुल सकते हैं और राज
एडीसी बंसल ने बताया कि खिलान सिंह ने पूछताछ के दौरान रूचि प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले कुछ अन्य कार्मिकों के नाम भी उजागर किए हैं। एसओजी टीम अब इन सभी संदिग्ध कार्मिकों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.