Panipat Psycho Killer: आरोपी महिला पूनम की सास ने न्यूज 18 इंडिया से बातचीत करते हुए कई खुलासे किए कि उसकी बहू अपने चेहरे पर कुछ भी ऐसे भाव नहीं देती थी, जिससे उस पर शक हो. उसे हमने तांत्रिक के पास भी एक बार दिखाया था. तब बोलती थी कि उसके दिमाग में कोई और सवार है. फिर तांत्रिक के वहां बोली कि ठीक हो गई हूं.
हत्यारिन पूनम की सास का बड़ा खुलासा
आरोपी महिला पूनम की सास ने न्यूज 18 इंडिया से बातचीत करते हुए कई खुलासे किए कि उसकी बहू अपने चेहरे पर कुछ भी ऐसे भाव नहीं देती थी, जिससे उस पर शक हो. उसे हमने तांत्रिक के पास भी एक बार दिखाया था. तब बोलती थी कि उसके दिमाग में कोई और सवार है. फिर तांत्रिक के वहां बोली कि ठीक हो गई हूं. आरोपी साइको किलर महिला पूनम MA और बीएड है. इतनी पढ़ी लिखी होने के बाद भी उसने इतनी खतरनाक साजिशों को अंजाम दे दिया.
सास ने की पूनम को फांसी देने की मांग
आरोपी महिला की सास ने उसे सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उसे फांसी की सजा दी जाए ताकि उसने जैसा मासूम बच्चों के साथ किया है. उसके साथ भी ऐसा होना चाहिए. वहीं सोनीपत में रहने वाली मासूम 6 साल की बच्ची के पिता संदीप ने कहा कि उनकी बेटी भले ही चली गई. लेकिन कई बच्चियों की जान बचा गई. उसी की वजह से इस औरत का खुलासा हुआ है.
विधि के पिता का खुलासा
पिता ने बताया कि 1 दिसम्बर को हम बारात लेकर निकले थे तो मुझे बेटी के गायब होने की जानकारी मिली और मैं उसी समय वापस आ गया तब तक मेरी बेटी उस हालत में मिली और मैं उसे लेकर सीधा अस्पताल गया था. इस औरत के कपड़े भींगे हुए थे तो इसने अलग अलग बहाने बना लिए. लेकिन पकड़ी गई. इसे तो फांसी की सजा मिलनी चाहिए.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.