पानीपत में पुल पर युवक को वॉल्वो बस ने टक्कर मार दी। AI जनरेट फोटो।
हरियाणा के पानीपत में सोमवार तड़के जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक ट्रक हेल्पर की मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर खराब ट्रक के पास सड़क पर उतरे हेल्पर को तेज रफ्तार हरे रंग की वॉल्वो बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बस
ट्रक खराब होने के बाद हुआ हादसा शिकायतकर्ता मुकेश कुमार, निवासी करनाल, ने बताया कि वह रविवार रात नरेला मंडी से धान लोड कर तरावड़ी जा रहा था। सोमवार सुबह करीब 2:30 बजे जब उनका ट्रक (HR73A0027) पानीपत पुल के ऊपर पहुंचा, तो अचानक खराब हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी उनके वाहन को टक्कर मार दी।
वॉल्वो बस की चपेट में आया हेल्पर मुकेश के अनुसार, हादसे के बाद वह और उसका साला जयंत घोष (निवासी पश्चिम बंगाल), जो ट्रक पर हेल्पर के रूप में काम करता था, नीचे उतरकर देखने लगे। तभी जयंत करनाल-दिल्ली रोड की ओर चला गया। उसी समय करनाल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयंत डिवाइडर के बीच जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा घटना की सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग से एएसआई विकास और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुकेश कुमार के बयान पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी एएसआई विकास ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वॉल्वो बस चालक की पहचान की जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.