पानीपत के गांव कुराना स्थित गोशाला में शनिवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने 11-11 लाख रुपए का दान दिया। यह दान गोशाला के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि गौ-दान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि गाय हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे गौ माता के नाम से पुकारा जाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने गौ माता के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिसके तहत पंजीकृत गौशालाओं को हर महीने उनके खर्च के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। सरकार गायों की सेवा के लिए देती हैं बजट इसके अतिरिक्त, दानी सज्जन भी अपने सहयोग से गोशालाओं की सहायता करते हैं।पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पवार ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रत्येक गोशाला को गायों की सेवा के लिए बजट देती है। उन्होंने कहा कि इसराना हल्के की सभी गौशालाओं के बजट में इस बार बढ़ोतरी की गई है, ताकि गायों की बेहतर सेवा सुनिश्चित हो सके। आधुनिक गोबर गैस प्लांट लगाए जाएंगे इस अवसर पर पवार ने यह भी घोषणा की कि जो गोशालाएं अपने गोबर प्रबंधन के लिए सरकार को लिखित में देंगी, उनमें आधुनिक गोबर गैस प्लांट लगाए जाएंगे। इन प्लांटों से बनने वाली गैस को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जा सकेगा, जिससे स्थानीय लोगों को फायदा होगा। गो अभयारण्य बनाया गया उन्होंने बताया कि इसराना हल्के के गांव नैन में एक गो अभयारण्य बनाया गया है, जिसका उद्देश्य गांव में घूमने वाली आवारा गायों को आश्रय देकर उनकी स्थिति में सुधार लाना है। इसके अलावा, पंचायतों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी गांव में गायों का अनादर न हो और लावारिस गायों को पकड़कर बड़ी गौशालाओं में छोड़ा जा सके, क्योंकि सरकार उनका खर्च वहन करेगी। इस अवसर पर मनोरंजन के लिए हरियाणवी गायक राकेश कलोई ने हरियाणवी संस्कृति में रागनी सुनाई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.