पानीपत जिले के इसराना लघु सचिवालय के निर्माण के लिए इसराना की ग्राम पंचायत ने 6.5 एकड़ भूमि सरकार को उपलब्ध करा दी है। यह जमीन इसराना-समालखा रोड पर चिन्हित की गई है। इस सचिवालय के बनने से इसराना के 32 और मतलौड़ा ब्लॉक के 34 सहित कुल 66 गांवों के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें सरकारी कार्यों के लिए बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसराना-समालखा रोड पर लघु सचिवालय के सामने 2.15 एकड़ भूमि पर तीन मंजिला तहसील परिसर का निर्माण भी किया जा रहा है। 9.74 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह परिसर अपने आखिरी फेस में है। प्रशासन ने लघु सचिवालय और तहसील परिसर के निर्माण को सरकार का एक सराहनीय कदम बताया है। सीएम सैनी द्वारा उद्घाटन पर विचार SDM नवदीप सिंह नैन ने बताया कि तहसील परिसर के तीन मंजिला भवन का उद्घाटन पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में तहसील परिसर का उद्घाटन हो जाएगा और इसे राजस्व विभाग को सौंप दिया जाएगा। बस स्टैंड की भी परमिशन मिली एसडीएम ने यह भी बताया कि इसराना में उपमंडल स्तर पर नए बस स्टैंड के लिए भी विभाग से परमिशन मिल चुकी है। यह बस स्टैंड पलड़ी रोड पर 12 कनाल भूमि में जीटी रोड से लगभग 10 कदम की दूरी पर बनाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.