हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार को HPSC के खिलाफ युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका नेतृत्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अंबाला सांसद वरूण मुलाना व श्वेता ढुल करेंगी। कांग्रेस प्रदेश में बाहरी लोगों को नौकरी देने व 35 प्रतिशत क्राइटेरिया को मुद्दा बना रही है। पंचकूला में HPSC के खिलाफ करीब 50 दिन से सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में धरना चल रहा है। इंग्लिश असिस्टेंट प्राेफेसर भर्ती में 600 पदों में 450 खाली रहने के बाद प्रदेश में 35 प्रतिशत क्राइटेरिया का विरोध शुरू हो गया। उसके बाद अब पीजीटी कम्प्यूटर साइंस में भी 1700 पदों में केवल 39 युवा ही पास हो पाए। जिसके बाद से इसका विरोध तेज हो गया है। इसी के चलते अब कांग्रेस भी प्रदर्शन कर रही है। पुलिस ने ये रूट किया बंद
कानून व्यवस्था के मद्देनजर पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज तवा चौक से बेलाविस्टा चौक तथा सेक्टर-5 की ओर से आने वाले सभी मार्ग (जो इन चौकों के बीच के मार्ग पर आकर मिलते हैं), सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात हेतु बंद रहेंगे। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.