हरियाणा से विदेश जाकर पैसे कमाने का सपना संजोए युवाओं को ठगने वाले कबूतरबाजों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताज़ा मामला पंचकूला के सेक्टर-26 से सामने आया है, जहां एक युवक को यूरोप भेजने का झांसा देकर दिल्ली के इमिग्रेशन एजेंटों ने सवा 2 लाख रुपए ठग ल
जस्ट डायल से मिला ठगों का नंबर
पंचकूला के सेक्टर 26 निवासी मयूर सूदन ने बताया कि अगस्त 2024 में उसने यूरोप जाने के लिए ‘जस्ट डायल’ (Just Dial) पर एजेंटों की तलाश शुरू की थी। वहां उसे दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक ऑफिस का पता मिला, जहां हितेश यादव और दिवस नाम के एजेंटों से उसकी फोन पर बातचीत हुई। आरोपियों ने उसे भरोसे में लेकर दिल्ली ऑफिस बुलाया।
स्टेप-बाय-स्टेप वसूली: मेडिकल से ऑफर लेटर तक
आरोपियों ने मयूर को विदेश भेजने की प्रक्रिया के नाम पर किश्तों में पैसे ऐंठे…
- मेडिकल: सबसे पहले ब्लड टेस्ट और मेडिकल के नाम पर 16 हजार रुपए लिए।
- ऑफर लेटर: रिपोर्ट आने के बाद ऑफर लेटर अप्लाई करने के नाम पर 50 हजार रुपए वसूले।
- फीस व वीजा: इसके बाद वर्क परमिट और वीजा क्लीयरेंस की फीस बताकर 2 लाख रुपए और ले लिए गए।
युवक एयरपोर्ट पर इंतजार करता रहा, लेकिन कोई वीजा या टिकट देने नहीं आया।
एयरपोर्ट पर खुला ठगी का राज
जनवरी 2025 में एजेंटों ने मयूर को फोन कर कहा कि उसका वीजा लग गया है और वह अपना सामान पैक कर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाए। मयूर उत्साह में अपना बैग लेकर एयरपोर्ट पहुँचा, लेकिन वहां पहुंचते ही आरोपी विवेक और दिवस के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए।
चेक भी निकला फर्जी
जब मयूर दिल्ली स्थित उनके ऑफिस पहुँचा, तो वहां मौजूद विवेक ने गोल-मोल बातें करनी शुरू कर दी। दबाव बनाने पर आरोपियों ने 2 लाख 20 हजार रुपए का एक चेक काटकर दिया, लेकिन जब मयूर ने उसे बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया।
जांच में लगी पुलिस
ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने पंचकूला के चंडीमंदिर थाना में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.