हरियाणा के पंचकूला में ट्रेनी पटवारी निदेशक भू अभिलेख कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने सेक्टर-5 धरना स्थल पर भेज दिया। जहां पर ट्रेनी पटवारी निदेशक से मिलने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंचकूला प्रदर्शन के दौरान पहुंचे झज्जर सर्कल के पटवारी नीतिश ने बताया कि जनवरी 2025 में उनकी जॉइनिंग के समय सीएम नायब सैनी ने कहा था कि उनका ट्रेनिंग पीरियड एक साल रखा जाएगा, जो कि उनकी सर्विस में भी काउंट होगा। लेकिन एक साल पूरा हो चुका है। इसके बावजूद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसी के विरोध में वे आज पंचकूला प्रदर्शन कर कर रहे हैं। ट्रेनी पटवारियों का प्रदर्शन और प्रमुख मांगें नोटिफिकेशन नहीं हुआ, तो होगी हड़ताल पंचकूला में प्रदर्शन के लिए पहुंचे पटवारी नीतिश के अनुसार वे निदेशक भू अभिलेख से मुलाकात के दौरान नोटिफिकेशन जारी होने की मांग रखेंगे। इसके लिए वे एक समय सीमा का निर्धारण करवाएंगे। अगर उस तय समय सीमा में उनकी बात पर विचार नहीं किया गया, तो वे हड़ताल पर चले जाएंगें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.