पंचकूला में जानकारी देते हुए सीएमओ डा. मुक्ता।
लिंगानुपात के मामले में पंचकूला ने प्रदेश में टॉप किया है। साल 2025 के दौरान पंचकूला में 1000 लड़कों के मुकाबले मात्र 971 लड़कियों का जन्म दर्ज किया गया है। जो साल 2024 में 915 था। साल 2024 में पंचकूला प्रदेश में में तीसरे स्थान पर रहा था।
पंचकूला सीएमओ डॉ. मुक्ता के अनुसार हर गर्भवती का डाटा पहले 3 माह के दौरान ही दर्ज कर लिया गया। जिसके कारण बड़ी संख्या में अबॉर्शन को रोका गया। साल 2025 में 12 सप्ताह के गर्भ के बाद 335 अबॉर्शन दर्ज हुए लेकिन साल 2025 में 12 सप्ताह के गर्भ वाले केवल 151 अबॉर्शन हुए हैं। जिसके कारण लड़कियों की संख्या को बढ़ाने में काफी मदद मिली है।
2 डॉक्टर पर करवाई FIR
डॉ. मुक्ता के अनुसार ऐसे 2 डाॅक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई, जिन्होंने 12 सप्ताह के दौरान गर्भवती महिला की जानकारी छिपाई। विभाग के साथ जानकारी शेयर नहीं करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ उनकी सख्ती चल रही है। हर गर्भवती का डाटा दर्ज किया जाना जरूरी है। साल 2025 में सख्ती के कारण पहले 12 सप्ताह में ही गर्भवती महिलाओं की जानकारी दर्ज करने का आंकड़ा 35 प्रतिशत बढ़ा है
अल्ट्रासाउंड सेंटर्स होंगे हेल्थ विभाग के सर्विलांस पर
पंचकूला के आसपास एरिया में भ्रूण जांच संबंधी शिकायतें सामने आई हैं। यह अवैध धंधा जारी होने की पुष्टि छापेमारी में भी हुई। बैठक में सिविल सर्जन से अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। विशेष तौर पर ऐसे सेंटर्स सर्विलांस पर रहेंगे, जहां पहले भी इस तरह की शिकायतें मिलती रही हैं।
भ्रूण लिंग जांच की सूचना देने पर 1 लाख का इनाम
सीएमओ डॉक्टर मुक्ता ने कहा कि जो भी गर्भ में लिंग जांच करने की सूचना विभाग को देता है तो उसे 1 लाख की इनामी राशि दी जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.