हरियाणा के पंचकूला में टाइल फैक्ट्री से केबल वायर चोरी के मामले में पंचकूला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ टीम ने इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी से चोरीशुदा माल बरामद किया है।
पिंजौर थाना में पंजाब के जीरकपुर निवासी शिकायतकर्ता ने 11 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फैक्ट्री से केबल वायर काटकर चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में मुकदमा दर्ज कर धारा 305, 331(4) BNS के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर करण उर्फ जादू पुत्र रतनलाल, निवासी महादेव कॉलोनी सूरजपुर को 27 दिसंबर को अमरावती अंडर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से केबल वायर बरामद
पुलिस एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई केबल वायर बरामद की गई है। आरोपी ने केबल चोरी करने के लिए इलेक्ट्रिक कटर की सहायता ली थी। केबल चोरी कर आरोपी ने अपने घर पर छिपा लिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.