हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी। फाइल
हरियाणा के पंचकूला में 25 दिसंबर को आज सुशासन दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। PWD रेस्ट हाउस में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
पंचकूला में होने वाले कार्यक्रम में आज 13 अधिकारियों को फ्लैगशिप अवार्ड दिया जाएगा। हरियाणा में राजस्व विभाग के पेपललैस रजिस्ट्री के लिए आईटी जीएम संदीप सिंह, चीफ स्टाम्प ऑफिसर शिशन सिंह, सीनियर साफ्टवेयर डेवलपर नीतेश कुमार व रविंद्र प्रकार सिंह को सम्मानित किया जाएगा। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए सेवा विभाग की कंसलटेंट श्रुति शर्मा को सम्मानित होंगे।
हाऊसिंग विभाग के लाईसेंसी कालोनियों में गरीब तबके के लिए घर व फ्लैट योजना के लिए एडिशन डायरेक्टर रूचि बेदी, एटीपी अमन गोदारा, अर्बन इकॉनोमिक एक्सपर्ट महेंद्र सिंह व स्टेट फाइनेंस एक्सपर्ट हरप्रीत को सम्मानित किया जाएगा। वहीं हारट्रोन विभाग को ट्रांसफोर्मिंग स्किल के लिए कोर्डिनेटर मुकेश कुमार, कंसलटेंट पुलिन सिंह, प्रोग्रामर प्रेरणा सुनेजा व डीईओ कपिल कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें मिलेगा हरियाणा राज्य पुरस्कार
- ई-कुबेर भुगतान प्रणाली का क्रियान्वयन (विशेष उपलब्धि): वित्त विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर मिथिलेश गुप्ता, सेक्शन ऑफिसर लखविंद्र सिंह, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर अश्विनी कुमार, डीईओ पिंकी शर्मा सम्मानित होंगी।
- पढ़े रोहतक लिखे रोहतक: मौलिक शिक्षा विभाग से DEEO दलजीत सिंह, एफएलएन कोर्डिनेटर रूपांशी हुड्डा, DEO मंजीत मलिक व मदीना डाइट प्राचार्य विरेंद्र मलिक।
- कुशल बिज़नेस चैलेंज : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के ज्वाइंट स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. मयंक वर्मा, असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर अनु शर्मा, एसाेसिएट कंसलटेंट देवेश गुप्ता व कोर्डिनेटर अमरीश शर्मा।
- ई-वेस्ट गवर्नेंस ब्लूप्रिंट : हारट्रॉन के एडिशनल डायरेक्टर विवेक कालिया, एजीएम कपिल देव, हार्डवेयर असिस्टेंट सुरेंद्र, डीईओ मीनाक्षी।
- हर घर छत : राजस्व विभाग से एडीसी नवीन आहूजा, एसडीओ राजेश कुमार शर्मा, एएसडीओ नरेश कुमार रोहिल्ला।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.