हरियाणा के पंचकूला में स्कूटी सवार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी स्कूटी सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला के सेक्टर-17 एरिया की राजीव कालोनी निवासी मनी कुमार सैनी ने बताया कि उसके पिता पंचकूला सेक्टर-17 में होटल चलाते हैं। जहां पर वह भी काम करता है। रात के समय करीब 8 बजे वह होटल से घर की ओर लौट रहा था। विजिलेंस थाने के पास पहुंचा तो पीछे से एक स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी।
चेहरे व सिर पर आई चोटें
स्कूटी की टक्कर लगने के कारण वह गिर गया। गिरते ही उसके चेहरे व सिर पर काफी चोटें लगी। जिसमें उसके दांत भी टूट गए। घटना के दौरान उसका भाई सोनू सैनी भी मौके पर आ गया। भीड़ देखकर स्कूटी सवार वहां से भाग गया। घटना के बाद उसे सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। अब वह अपने दांतों का इलाज निजी अस्पताल में करवा रहा है। बाद में पता लगा कि स्कूटी सवार सेक्टर-17 की अल्फा सोसाइटी का रहने वाला सागर है।
कर लिया है मामला दर्ज : ASI संदीप
पंचकूला सेक्टर-14 थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धारा 281,125(A),125(B) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी स्कूटी सवार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.