पंचकूला में मौके पर जांच करते पुलिस टीम।
हरियाणाा के पंचकूला में एक अधेड़ उम्र व्यक्ति की चोट मारकर हत्या कर दी गई। पंचकूला सेक्टर-20 थाना पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लिया। शव को शिनाख्त के लिए अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है।
पंचकूला सेक्टर-20 एरिया के श्मशान घाट कुंडी मोड़ के पास बुधवार को सुबह एक शव मिला। मृतक भिखारी जैसा प्रतीत हो रहा है और उसके चेहरे पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। शव के आसपास खून भी फैला हुआ मिला। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और पिछले कुछ समय से उसी क्षेत्र में घूमता हुआ देखा जाता था। हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
फोरेंसिक टीम ने जताए साक्ष्य सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सेक्टर-20 पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस हत्या सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.