हरियाणा के पंचकूला में HSVP के डीआरओ जोगिंद्र शर्मा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पर्ल ग्रुप से जुड़े रजिस्ट्री गड़बड़ी केस में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। अग्रिम जमानत याचिका पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश बिक्रमजीत अरोड़ा की कोर्ट में 11 फरवरी को होगी। पंचकूला के रायपुररानी तहसील के तहसीलदार विक्रम सिंगला की गिरफ्तारी के बाद से DRO जोगिंद्र शर्मा छुट्टी पर चल रहे हैं। ACB की जांच में सामने आया है कि जिस नवीन के नाम पर पर्ल ग्रुप से जड़ी रजिस्ट्री हुई है, वो उनका रिश्ते में भाई है। एसीबी के सूत्रों के अनुसार यह मामला बेनामी संपति से जुड़ा भी है। हांसी के बडाला गांव निवासी नवीन की गिरफ्तारी के लिए भी ACB प्रयास कर रही है। क्योंकि नवीन ने यह जमीन आगे भी रजिस्ट्री होने के एक माह बाद ही बेच दी थी। 4 नई रजिस्ट्री भी आई सामने
पंचकूला ACB की टीम ने तहसीलदार विक्रम सिंगला का रिमांड पूरा होने के बाद उनसे जुड़ी दूसरी रजिस्ट्रियों को खंगाला तो 4 ऐसी रजिस्ट्री सामने आई हैं, जो पर्ल ग्रुप की जमीन से जुड़ी हैं। दो रजिस्ट्री 16-16 व दो रजिस्ट्री एक-एक एकड़ जमीन से जुड़ी हैं। इन जमीनों के रिकॉर्ड को एसीबी के द्वारा निरीक्षण किया रहा है। तहसीलदार को फिर रिमांड पर ले सकती है ACB पर्ल ग्रुप से जुड़ी 4 नई रजिस्ट्री सामने आने के बाद तहसीलदार विक्रम सिंगला को एसीबी फिर से रिमांड पर ले सकती है। चारों रजिस्ट्री में पूछताछ के लिए खरीददारों को भी बुलाया जाएगा। हालांकि अभी शुरूआत केस में पेंडिंग गिरफ्तारियों पर एसीबी फोकस कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.