आजमगढ़। पंचायत चुनावों के लिए निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण-2025-26 के अंतर्गत अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण चल रहा है।
जिले के 22 ब्लॉक में 24 से 30 दिसंबर तक प्राप्त दावे-आपत्तियों की संख्यात्मक रिपोर्ट के अनुसार 1,86,256 दावे/आपत्तियां मिली हैं। इनमें सबसे अधिक परिवर्धन (नाम जोड़ने) के दावे हैं, जिनकी कुल संख्या 1,57,082 है। वहीं विलोपन (नाम हटाने) के लिए 19,981 और संशोधन (नाम/विवरण सुधार) के लिए 9,193 आवेदन मिले हैं।
सहायक जिला सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय राजाराम वर्मा ने बताया कि ये दावे-आपत्तियां मुख्य रूप से नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत/स्थानांतरित व्यक्तियों के नाम हटाने व नाम, पता, आयु आदि में सुधार से संबंधित हैं।
प्राप्त आवेदनों का विधिवत जांच कर निस्तारण किया जा रहा है। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। मतदाताओं से अपील की गई है कि यदि उनका नाम सूची में नहीं है या कोई त्रुटि है, तो वे शीघ्र संबंधित बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.