पलवल जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई तीन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में लापरवाही से वाहन चलाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना मीसा गांव के पास हुई। ग्रामीण बच्चू ने शिकायत में बताया कि उनका भाई हरीश, चचेरा भाई युधिष्ठिर और राजकुमार गाड़ी में सवार होकर मीसा से पलवल जा रहे थे। शनिदेव मंदिर के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए दूसरा हादसा केजीपी (KGP) एक्सप्रेस-वे पर पेलक-अलीगढ़ कट के पास हुई। हरिद्वार से हीरो बाइक लेकर आ रहा एक कंटेनर यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शिकायतकर्ता राकेश ने बताया कि आगे चल रहे डंपर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कंटेनर पीछे से जा टकराया। इस हादसे में कंटेनर ड्राइवर नीरज का पैर फ्रैक्चर हो गया और कंटेनर में रखी सभी बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कार ने ऑटो को मारी टक्कर तीसरा हादसा शहर थाना अंतर्गत हथीन गेट चौकी के पास हुआ। यहां एक कार ने गलत साइड से आकर ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में हाथरस निवासी बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई नीतू कुमार ने बताया कि बिट्टू का इलाज अलीगढ़ के अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फरार ड्राइवरों की तलाश की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.