पलवल में हमले में टूटे कार के शीशे।
पलवल जिले के पहाड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक अपनी गाड़ी से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी रास्ते में घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। बचाव में आए पिता और भतीजे को भी गंभीर च
.
रास्ते में घेरकर किया हमला
बहीन थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार, पहाड़ी गांव निवासी खजान सिंह ने दी शिकायत में बताया कि आठ जनवरी की सुबह करीब आठ बजे उनका बेटा राजेश कुमार अपनी गाड़ी से बल्लभगढ़ ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ दूर पहुंचा, तभी गांव के ही निवासी राजकुमार, उदय, अजय, प्रमोद और उनके अन्य साथियों ने उसकी गाड़ी को घेरकर हमला कर दिया।
कार के अंदर की सीट पर टूटे पड़े शीशे के टुकड़े।
बचाव में आए पिता और भतीजा भी घायल
झगड़े का शोर सुनकर खजान सिंह और उनका भतीजा संदीप मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजकुमार के हाथ में फरसा, अजय के हाथ में कुल्हाड़ी और प्रमोद के हाथ में देशी कट्टा था। हमले में राजेश के सिर पर गहरी चोट लगने से वह बेहोश हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आए खजान सिंह और संदीप के सिर में भी गंभीर चोटें आईं।
गाड़ी में तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता का आरोप
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
14 नामजद सहित अन्य पर केस दर्ज
पुलिस ने इस संबंध में राजकुमार, सविता, उदय, अजय, प्रमोद, राजेश, कृष्ण, सत्तन, श्यामवती, प्रशांत, अनीस उर्फ अन्नू, हरीचंद और हरे किशन सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.