रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
पलवल में हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की मासिक बैठक सोमवार को बस स्टैंड स्थित मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जवाहर सिंह रावत ने की, जिसमें कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं औ
कर्मचारियों ने सरकार पर उनके हितों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
केशलैस मेडिकल सुविधा को लागू करने की मांग
बैठक में केशलैस मेडिकल सुविधा को पूरी तरह लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही, मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपए प्रति माह करने और आश्रितों को एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) सुविधा प्रदान करने की बात भी उठाई गई।
पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को तुरंत बहाल करने की मांग की। उन्होंने 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर पेंशन में क्रमशः 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत अतिरिक्त वृद्धि करने की भी मांग की। इसके अलावा, कोरोना काल के 18 महीने के बकाया एरियर को तत्काल जारी करने की बात कही गई।
इस अवसर पर जगदीश रावत, श्रीराम, परसराम सरपंच, करण, बालमुकुंद, अशोक रावत, भजनलाल, वीर सिंह डागर, सुखवीर तेवतिया, तुलसी राम, देवीराम और हिन्पाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.