पलवल जिले के शमशाबाद में एक परिवार के घर से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी से लौटने पर टूटे मिले ताले कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, शमशाबाद के छतरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साले की शादी में परिवार सहित असावती गांव गए हुए थे। बारात उत्तर प्रदेश के कान्हागढ़ी गई थी। छतरपाल के भाई योगेश ने सुबह करीब 5:30 बजे फोन कर बताया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही छतरपाल तुरंत घर पहुंचे, जहां मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे मिले। मकान से ये सामान चुराया चोर घर से सोने की दो जंजीरें, तीन अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, दो गले के हार, लगभग 900 ग्राम चांदी की पाजेब सहित अन्य आभूषण और करीब 3.50 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर कैंप थाना की किठवाड़ी पुलिस चौकी से एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। कैंप थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा। इसके लिए पीड़ित के घर के आसपास और रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.