Valentine’s Special: वेलेंटाइन स्पेशल पर अगर आप भी सेलेब्रिटी जैसा रोमांटिक अनुभव चाहते हैं, तो राजस्थान का जवाई क्षेत्र एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन चुका है. अरावली की पहाड़ियों, घने जंगलों और तेंदुओं की मौजूदगी के बीच जवाई नेचुरल लग्ज़री का अनोखा अनुभव देता है. यही वजह है कि विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट जैसे सेलेब्रिटी कपल्स यहां वक्त बिताते नजर आ चुके हैं. जवाई के लग्ज़री रिसॉर्ट्स, प्राइवेट सफारी और सनसेट व्यू इसे रोमांटिक गेटअवे बनाते हैं.
यह जगह इतनी खूबसूरत और प्यारी है कि कपल्स का अपने आप यहां पहुंचने के बाद एक दूसरे के प्रति प्यार और ज्यादा बढ जाता है. ऐसा इसलिए क्योकि बॉलीवुड के एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने भी अपनी शादी की तीसरी एनिवर्सरी को मनाने के लिए जवाई लेपर्ड सफारी को ही चुना जहां पर शांत वातावरण के बीच उन्होने अपना क्वॉलिटी टाइम बिताया जिसकी तस्वीरे उन्होने शेयर भी की थी और जवाई की तारीफ में काफी कुछ लिखा भी था.

अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन-डे पर यहां आने की एक सबसे अच्छी और खास वजह है यहां के लेपर्ड और उनके अठखेलिया करते नन्हे शावक जो आपके दिन को एक तरह से खूबसूरत बना देंगे उनकी अठखेलिया देखकर ही आपकी फीमेल पार्टनर खुद की हंसी रोक नही पाएगी क्योकि हर कोई शांत वातावरण के बीच उनकी अठखेलियों को देखना चाहता है ऐसे में कई ऐसे खास रिसॉर्ट है जहां से आप इस सुकून भरे पलो का एहसास कर सकते है और नन्हे शावकों की अठखेलिया देख सकते है जैसा की आप इन तस्वीरो में देख रहे होंगे.

जवाई का शाम के वक्त वह खूबसूरत नजारा जब सूरज ढलने पर होता है जो नजारा हर कोई देखना चाहता है पहाडो पर बैठकर इस नजारे को देखने का मजा और भी दुगना तब हो जाता है जब यहां पर आप अपने कपल के साथ बैठे हो और ढलता सूरज मानो ऐसा लगेगा कि पहाडो के पीछे जाकर छिप गया और यह नजारा और भी ज्यादा कमाल का तब हो जाता है जब आप ऐसे पॉइंट ऑफ व्यू पर बैठे हो जहां आपको पहाड,ढलता सूरज और बनी जवाई नदी तीनो का नजारा एक साथ दिख जाए तो शायद आप अगले वेलेंटाइन तक इस नजारे को भूल नही पाएंगे और आपका हर दिन वेलेंटाइन जैसा होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जवाई के वह हसीन पहाड,सामने जवाई नदी का पानी और राजशाही तरीके से बिछा हुआ ऐसा आरामदायक चटाईनुमा बेड साथ हाथ में एक-एक कप चाय सोच रहे होंगे यह ख्वाब है या हकीकत?मगर आपको बता दे इस तरह का नजारा और अपने पार्टनर के साथ यह खुबसूरत पल आप इसी जवाई लेपर्ड सफारी में बिता सकते है जैसा की आप इन तस्वीरो देख रहे होंगे कि कैसे चाय की चुस्किया लगाता कपल इस राजशाही अंदाज में दिख रहा है और यह नजारा कहीं ओर का नही बल्कि जवाई लेपर्ड सफारी का है. जहां पहाडो पर इस तरह HIGH TEA का मजा ले सकते है.

अब आप सोच रहे होंगे कि हमने इतने खुबसूरत ख्वाब वेलेंटाइन के लिए दिखा तो दिए मगर इनको पूरा कैसे करे? तो यह भी सवाल का आपका हम दूर कर देते है और आपको बताएंगे कि ऐसे कुछ खास रिसॉर्ट्स है जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रूकने के अलावा यह सभी ख्वाबो को हकीकत में बदल सकते है. इसमें खासतौर पर पहले नम्बर पर आता है सुजान जवाई,फिर आरामगाह रिसॉर्ट और इसके बाद एक रिसॉर्ट जो शेर की गुफा की तरह ही बना है जिसका नाम है प्रवेग केव्स जवाई जो आपके इन ख्वाबो को बडे ही खूबसूरती के साथ हकीकत में बदलने का काम करेगा.

शादी की एनवर्सरी हो या फिर जन्मदिवस के अलावा कोई ऐसा खास मौका जिसमें यह कंफ्यूजन रहे कि आखिर अपने पार्टनर को कहा ले जाए तो बॉलीवुड के सितारों को भी एक ही जगह समझ आती है वह है जवाई का लेपर्ड सफारी जहां का शांत वातावरण उनको वह प्राइवेसी देने के साथ सुकून का एहसास कराता है और यही सुकून शायद फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी महसूस किया यही वजह थी कि फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के जन्मदिन पर इसी जगह को चुना और उनके साथ शांतिपूर्ण वातावरण के बीच उनका जन्मदिन मनाया था.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.