जीवन बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है
प्रकाश चौधरी का कहना है कि “अगर हमारे रक्त या प्लेटलेट से किसी की जान बच सकती है, तो इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं.” उनकी यह सोच समाज के लिए प्रेरणा बन रही है. रेलवे सेवा के साथ-साथ लगातार जरूरतमंदों की मदद करना आसान नहीं होता, लेकिन प्रकाश चौधरी ने यह साबित कर दिया है कि इच्छाशक्ति हो तो सेवा के रास्ते खुद बन जाते हैं. उनके इस कार्य से न केवल मरीजों को नई जिंदगी मिल रही है, बल्कि युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरणा मिल रही है.
ऐसे रक्तदान करने के लिए हुआ प्रेरित
2008 की बात है जब जोधपुर में मेरे पिता की बायपास सर्जरी थी उस समय ब्लड की जरूरत थी, तो उनको ब्लड देने में सक्षम नहीं था. उस दौरान कई भाई ऐसे थे, जिन्होंने उस समय में मेरी मदद की. वहीं से मैने तय किया कि मेरी उम्र जब 18 वर्ष जब हो जाएगी तब मैं भी रक्तदान कर लोगों की इसी तरह से सहायता करूंगा.
ड्यूटी और सेवा के कार्य दोनों के बीच रखते हैं बैलेंस
ड्यूटी और रक्तदान दोनों काम चलता रहाता है. दोनों के बीच बैलेंस बनाकर चलता हूं. ड्यूटी भी सर्वौपरी है उसके बाद जो समय होता है, उसमें रेस्ट की बजाय अगर मेरे पास कॉल आता है तो मैं यह नहीं सोचता कि मैं रेस्ट करूं. कोशिश यही रहती है लोगों की जान बचा सकू. मैं रक्तदान या एसडीपी देता हूं तो गर्व होता है कि मेरी वजह से उनकी जान बची. ड्यूटी के दौरान भी कई बार ऐसे पल आए हैं,जब लोगों को ब्लड की जरूरत पड़ी है और समय पर रक्तदान कर लोगों की जान बचाई है. इस कार्य में सभी बड़े अधिकारियों का पूा सपोर्ट मिलता है. यही वजह है कि जरूरतमंदों की सेवा कर पाता हूं. उन्होंने बताया कि अब तक 17 बार रक्तदान, 40 बार एसडीवी, 3 बार प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.