पाली शहर के पुराना बस स्टैंड नेहरू पार्क के बाहर रविवार को लॉयन क्लब की ओर से नवीनीकरण के बाद वेंकटेश प्याऊ का लोकार्पण किया गया।
लॉयन लक्ष्मी नारायण मांधना और लॉयन राजेश बाहेती के सहयोग से नवीनीकरण कर वॉटर कूलर, थ्री स्टेप फिल्टर लगाकर शीतल जल की व्यवस्था आमजन के लिए की गई है।
क्लब एडमिनिस्ट्रेटर संजय डागा ने बताया की इस क्षेत्र में प्याऊ की आवश्यकता के चलते लायंस क्लब के प्रोजेक्ट जल ही जीवन है के तहत प्याऊ का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रमेश दुसाद, सचिव डॉ मोतीलाल मेवाडा, वरिष्ठ लायन डीडी शर्मा, हरीश हेडा, किस्तुरचंद जैन, सतीश शर्मा, नवीन जैन, हरीश मान्धना एवं अनिता दुसाद, आशा बाहेती, सुनीता डागा, अनिता शर्मा सहित कई जने मौजूद रहे ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.