Pali News : जवाई लेपर्ड सफारी में अब लेपर्ड्स के साथ भालू का परिवार भी आकर्षण बना है, जिससे पर्यटकों का उत्साह और बुकिंग बढ़ी है. सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. राजस्थान का जवाई क्षेत्र अपनी धूसर ग्रेनाइट पहाड़ियों और दुनिया के सबसे शांत तेंदुओं के लिए सात समंदर पार तक प्रसिद्ध है.
पाली जिले का जवाई क्षेत्र अपनी अनूठी भौगोलिक परिस्थितियों और इंसानों व तेंदुओं के बीच अद्भुत तालमेल के लिए विश्व प्रसिद्ध है. जवाई लेपर्ड सफारी के दौरान अब सैलानियों को केवल लेपर्ड्स की झलक पाने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब जंगल के रीछ यानी भालू भी पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बन गए हैं.
मादा भालू और शावकों की अठखेलियां
हाल ही में जवाई की दुर्गम पहाड़ियों और झाड़ियों के बीच एक मादा भालू को अपने नन्हे शावकों के साथ घूमते देखा गया है. भालू के इस परिवार की मौजूदगी ने सफारी पर आने वाले पर्यटकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर भी इस कुनबे की तस्वीरें और वीडियो तेजी से साझा किए जा रहे हैं, जिनमें वे ग्रेनाइट की चट्टानों पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
जवाई में आए इस बदलाव से स्थानीय गाइड और सफारी संचालक उत्साहित हैं. उनका कहना है कि अब तक पर्यटक केवल लेपर्ड सफारी के लिए आते थे, लेकिन भालुओं की मौजूदगी की खबर फैलते ही बुकिंग में बढ़ोतरी देखी जा रही है. विदेशी सैलानी भी इस दोहरे रोमांच को अपने कैमरों में कैद करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.