Pali News: पाली में फैक्ट्री संचालकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की हाई‑पावर कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा की चेतावनी किसी खतरे से कम नहीं है. बांडी नदी और ट्रीटमेंट प्लांट्स का औचक निरीक्षण करने पर गंदा पानी और एसिड के निशान देखने को मिले. जस्टिस लोढ़ा ने कहा कि अगर सुधार नहीं हुआ, तो प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी. अधिकारियों को दिन-रात निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रत्येक प्लांट की मीटर रीडिंग और स्लज निस्तारण की जांच की गई. अब फैक्ट्री चलाने हैं तो नदी साफ रखना अनिवार्य होगा.
सुप्रीम कोर्ट की हाई-पावर कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा ने जब बांडी नदी और प्रदूषण नियंत्रण संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया, तो अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई. नदी क्षेत्र में प्रदूषित पानी का भराव देखकर जस्टिस लोढ़ा ने न केवल गहरी नाराजगी जताई, बल्कि अधिकारियों को दो टूक सुना दिया.
फैक्ट्री चलानी है, तो नदी साफ रखनी होगी
रात का निगरानी करने का दिया निर्देश
निरीक्षण के दौरान पुनायता पुलिया के पास चौंकाने वाला दृश्य नजर आया. वहां जमीन पर एसिड के टैंकर खाली किए जाने के गहरे निशान मिले. इस गंभीर चूक पर जस्टिस लोढ़ा ने तुरंत जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री को दिन और रात, दोनों समय कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए. उन्होंने निर्देश दिए कि यह पता लगाया जाए कि आखिर कौन और कब यहाँ अवैध रूप से एसिड डाल रहा है.
बारिकी से एक-एक प्लांट को जांचा
जस्टिस लोढ़ा ने ट्रीटमेंट प्लांट-6 और पीटीपी प्लांट-3 का भी दौरा किया. उन्होंने वहां लगे इनलेट और आउटलेट मीटरों की रीडिंग चेक की ताकि यह पता चल सके कि पानी को सही तरीके से साफ किया जा रहा है या नहीं. प्लांट परिसर में जमा कचरे (स्लज) के ऊंचे ढेरों को देखकर उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी मात्रा में स्लज को यहाँ क्यों रोक कर रखा गया है और इसके निस्तारण में देरी क्यों हो रही है.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.