Health Tips: मोबाइल और गेमिंग के कारण कमजोर होती आंखों के लिए गाजर. पालक. आंवला और चुकंदर का जूस बेहद प्रभावी है. यह न सिर्फ रोशनी बढ़ाता है बल्कि आंखों की थकान. जलन और काले घेरों को भी दूर करता है.
आयुर्वेद में आंवला को अमृत माना गया है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. जो आंखों की कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं. आंवला का जूस आंखों की थकान कम करता है और उम्र के साथ कमजोर होती नजर को संभालता है. इसके सेवन से आंखों से पानी आना. जलन होना और खुजली जैसी समस्याओं से तुरंत राहत मिलती है.
पालक: हरी सब्जियों का राजा
विशेषज्ञ बताते हैं कि जो लोग लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं. उनके लिए पालक रामबाण है. इसमें मौजूद विटामिन ए (Vitamin A). ल्यूटिन और जिएक्सैंथिन आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और रेटिना को स्वस्थ रखते हैं. यह आंखों की ड्राइनेस को कम कर रोशनी बढ़ाने में मदद करता है.
गाजर और चुकंदर: सर्दियों के ‘आई बूस्टर’
गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है. जो नाइट ब्लाइंडनेस रोकने और संक्रमण से बचाने में सहायक है. वहीं चुकंदर शरीर में रक्त संचार (Blood Circulation) बेहतर बनाता है. जिससे आंखों की कमजोरी दूर होती है और धुंधलापन कम होता है. यह जूस आंखों के नीचे काले घेरों (Dark Circles) को भी कम करने में मददगार है.
इस जूस के अन्य बेमिसाल फायदे
- आंखों की रोशनी में सुधार होता है.
- शरीर में खून की कमी दूर होती है.
- इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मजबूत होती है.
- त्वचा में निखार आता है और बालों के लिए फायदेमंद है.
- यह शरीर को पूरी तरह डिटॉक्स करने में मदद करता है.
About the Author
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.