पलामू जिले के भारत माता चौक के समीप स्थित संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में स्वाभिमान स्वदेशी सह प्रदर्शनी मेला लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है. इस मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कारीगरों और व्यापारियों ने अपने हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं,
मेले में सबसे ज्यादा चर्चा लुधियाना की सिल्क साड़ियों की हो रही है. खास बात यह है कि भागलपुर से आए व्यापारी मनोज कुमार अपने स्टॉल पर वर्ल्ड फेमस भागलपुरी सिल्क की शानदार रेंज लेकर पहुंचे हैं. उनके स्टॉल पर भागलपुरी शूट साड़ी, सिल्क साड़ी, लिलेन फैब्रिक और कई आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं. बाजार में जहां इन साड़ियों की कीमत 4 से 5 हजार रुपये तक होती है, वहीं स्वदेशी मेले में इन्हें मात्र 1 से 1.5 हजार रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. यही वजह है कि महिलाओं की भारी भीड़ इन स्टॉलों पर देखने को मिल रही है.
लुधियाना की सिल्क साड़ी सबसे खास
मनोज कुमार बताते हैं कि भागलपुरी सिल्क अपनी मजबूती, चमक और शुद्धता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. शादी-विवाह से लेकर त्योहारों तक के लिए यह साड़ियां पहली पसंद बन रही हैं. शूट और साड़ी दोनों तरह के आइटम उपलब्ध होने से ग्राहकों को एक ही जगह कई विकल्प मिल रहे हैं. मेले में उत्तर प्रदेश से आए रामप्रसाद का स्टाल भी खास आकर्षण का केंद्र है. उनके स्टॉल पर हैंडलूम खादी के कपड़े उपलब्ध हैं. रामप्रसाद बताते हैं कि 250 से 450 रुपये की कीमत में ओरिजिनल खादी शर्ट दी जा रही है, जो खासकर गर्मी के मौसम में पहनने के लिए बेहद आरामदायक और उपयोगी है. शुद्ध खादी होने के कारण कपड़ों की मांग काफी ज्यादा है. इसके अलावा 30 से 35 स्टाल लगे है.
250 से 450 रुपये में मिल रहा खादी शर्ट
इसके अलावा मेले में बनारसी साड़ी, घरेलू सजावट के सामान, पारंपरिक अचार, हस्तनिर्मित वस्तुएं और कई अन्य स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल भी लगे हैं. हर स्टॉल पर भारत की अलग-अलग सांस्कृतिक झलक देखने को मिलती है, जो इस मेले को खास बनाती है.स्वाभिमान स्वदेशी सह प्रदर्शनी मेला आम लोगों के लिए सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है. यह मेला न सिर्फ खरीदारी का मौका दे रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश के कारीगरों को समर्थन देने का संदेश भी दे रहा है. पलामू में लगा यह स्वदेशी मेला आत्मनिर्भर भारत की सोच को साकार करता नजर आ रहा है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.