Palamu Sarafa Bazar News: पलामू के सर्राफा बाजार में 1.800 ग्राम वजन की 18 कैरेट सोने की शाही अंगूठी 22 हजार में मिल रही है. जैसे सोने के दाम आसमान चढ़े हैं, ऐसे में इस तरह के विकल्प शादी सीजन में बहुत पसंद किए जा रहे हैं. देखने में भारी पर कीमत कम.
पलामू जिले के सर्राफा बाजार में इन दिनों हल्के वजन लेकिन भारी लुक देने वाले गहनों की जबरदस्त मांग है. ग्राहक अब ज्यादा वजन वाले गहनों की जगह ऐसे आभूषण पसंद कर रहे हैं, जो कम वजन में भी भव्य और आकर्षक नजर आएं. यह अंगूठी खास तौर पर दूल्हों के लिए डिजाइन की गई है, जो हाथ में पहनते ही राजवाड़ा लुक देती है.
2 ग्राम से कम, दिखने में 5 ग्राम जैसी अंगूठी
दुकानदारों के अनुसार यह खास अंगूठी महज 1.800 ग्राम वजन की है, लेकिन इसका डिजाइन ऐसा है कि यह देखने में करीब 5 ग्राम की अंगूठी जैसी लगती है. यही वजह है कि रिंग सेरेमनी और शादी के लिए लोग इसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं. सीमित बजट में शाही लुक पाने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बन गई है.
18 कैरेट सोने में तैयार, कीमत करीब 22 हजार
सर्राफा दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि यह अंगूठी 18 कैरेट सोने से तैयार की गई है. वर्तमान में 18 कैरेट सोने का भाव लगभग 12,550 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है. इसके साथ इस अंगूठी पर 15 प्रतिशत मेकिंग चार्ज लिया जा रहा है. इस तरह इस खास अंगूठी की कुल कीमत लगभग 22 हजार रुपये पड़ती है.
सोने के दाम में गिरावट से ग्राहकों को राहत
दुकानदारों का कहना है कि हाल के दिनों में सोने और चांदी के दामों में हल्की गिरावट आई है, जिससे ग्राहकों को खरीदारी में राहत मिली है. इसी कारण शादी के इस सीजन में बाजार में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
लाइट वेट गहनों की बढ़ती मांग
अंगूठी के अलावा चेन, लॉकेट और अन्य आभूषण भी हल्के वजन में उपलब्ध हैं, जो कम बजट में भारी लुक देते हैं. यही कारण है कि शादी-विवाह के इस सीजन में लाइट वेट गहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. कम कीमत पर ऐसे गहने हर कोई पसंद करता है. वरना आजकल जैसे सोने-चांदी की कीमत बढ़ रही है, लोग खरीदारी के बारे में सोचकर भी घबरा जाते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.