Neem Ghee: लामू के शिव कुमार पांडे ने ‘सतसिद्ध पद्धति’ से औषधीय नीम घी तैयार किया है. जो चर्म रोग, डायबिटीज और खून की गंदगी के लिए रामबाण होने का दावा करता है. 2.5 महीने की मेहनत से बना यह घी कैंसर के शुरुआती लक्षणों तक में प्रभावी बताया गया है. क्या यह वाकई 100 दवाओं पर भारी है?
औषधीय गुणों से भरपूर
शिव कुमार पांडे ने बताया कि नीम घी में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं. उन्होंने इसके तीन प्रमुख लाभ बताए हैं. पहला, यह विभिन्न प्रकार के चर्म रोगों जैसे फोड़ा-फुंसी, खुजली, दाद और अन्य असाध्य त्वचा रोगों में लाभकारी बताया जाता है. उनका दावा है कि नियमित रूप से प्रभावित स्थान पर लेप करने से त्वचा संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है.
दूसरा लाभ मुख संबंधी रोगों से जुड़ा बताया गया है. उनके अनुसार, जो लोग तंबाकू, पान या गुटखा का सेवन करते हैं, उनके मुंह में होने वाली समस्याओं में यह उपयोगी है और मुख कैंसर के शुरुआती लक्षणों में सहायक हो सकता है. इसके लिए सुबह-शाम लेप करने की सलाह दी जाती है. तीसरा, मधुमेह रोगियों के लिए इसे लाभकारी बताया गया है. उनका दावा है कि यह रक्त शुद्धि में सहायक है और मधुमेह नियंत्रण में मदद करता है.
ऐसे करें उपयोग
चर्म रोग से पीड़ित व्यक्तियों को प्रभावित स्थान पर नीम घी लगाने की सलाह दी जाती है. वहीं रक्त शुद्धि के उद्देश्य से इसका सेवन करने के लिए 2.5 ग्राम सुबह और 2.5 ग्राम रात में लेने की बात कही गई है. शिव कुमार पांडे का कहना है कि इससे शरीर की कई आंतरिक बीमारियों में लाभ हो सकता है.
यह घी बनने में लगता है 2.5 माह का समय
यह नीम घी गाय के शुद्ध घी और नीम से ‘सतसिद्ध पद्धति’ द्वारा तैयार किया जाता है. इसकी निर्माण प्रक्रिया में लगभग 2 से 2.5 महीने का समय लगता है. इसी लंबी प्रक्रिया के कारण इसे अत्यंत कड़वा और प्रभावी बताया जाता है.
जानें कीमत
नीम घी की 60 ग्राम मात्रा की कीमत 800 रुपये बताई गई है. इसे कुरियर के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से में भेजा जाता है. इच्छुक लोग डाल्टनगंज में संपर्क कर या अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8789101495 पर संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.