जारी सूचना के मुताबिक चांसलर पोर्टल 25 फरवरी 2026 से खुल चुका है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आवेदन शुल्क 50 रुपये तय किया गया है.
प्रतीकात्मक
जारी सूचना के मुताबिक चांसलर पोर्टल 25 फरवरी 2026 से खुल चुका है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आवेदन शुल्क 50 रुपये तय किया गया है.
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक संबंधित महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी. नामांकन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं संबंधित कॉलेजों में ही पूरी की जाएंगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होता है तो उसका नामांकन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा. प्रवेश की अंतिम पुष्टि तभी मानी जाएगी जब अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क चालान जमा कर देंगे और सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे.
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि चांसलर पोर्टल पर आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें, ताकि दस्तावेज सत्यापन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नामांकित विद्यार्थियों की परीक्षाएं प्रचलित यूजीसी मानकों के अनुरूप आयोजित की जाएंगी.
यह अधिसूचना विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू कार्यालय की ओर से कुलपति के आदेशानुसार जारी की गई है. प्रशासन ने सभी संबद्ध एवं घटक महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी कराई जाए. स्नातक में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है. अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर आवेदन कर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करें, ताकि सत्र 2025-29 में अध्ययन का अवसर सुनिश्चित हो सके.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.