Last Updated:
Paddy Chilli: बस्तर की धान मिर्च आकार में छोटी लेकिन बेहद तीखी होती है. यह बाजार में कम मिलती है, लेकिन इसे घर के गमले या टिन में गोबर खाद और मिट्टी के मिश्रण से आसानी से उगाया जा सकता है.
धान मिर्च कैसे लगाते हैं
लोकल 18 की टीम ने तेल के टिन में धान मिर्च लगाने वाले ग्रामीण मुरली कश्यप से बातचीत की. मुरली कश्यप ने बताया कि एक तेल के टिन में गोबर खाद और मिट्टी डालकर पौधा लगाया गया है.यह पौधा डेढ़ से दो महीने में बढ़ जाता है. इसमें गोबर के अलावा किसी भी रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया गया है. दो महीने के बाद से पौधा मिर्च देना शुरू कर देता है. एक पौधा कम से कम 200 ग्राम मिर्च देता है.
यह मिर्च देशी है और इसका तीखापन बहुत अधिक होता है. ग्रामीण इस मिर्च को काफी पसंद करते हैं. मैंने एक पौधा लगाया है और इसे जैविक तरीके से उगाया है. बीमारी होने पर कभी-कभी पत्ते मुरझा जाते हैं. अगर रासायनिक दवाई का छिड़काव किया जाए तो पत्तों का मुरझाना ठीक हो जाता, लेकिन मैंने दवाई का प्रयोग नहीं किया. गमले या टिन के नीचे पानी के रिसाव के लिए छेद होने चाहिए.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.